Friday, 16 December 2016

क्‍या हम अपने आप को सर्वश्रेष्‍ठ भारतीय समझते हैं? या वि‍देशी चश्‍मे से जो हमें दि‍खाया गया, वही सही समझते हैं ! ‘मस्‍ति‍ष्‍क-मंथन’ - हिंदी कल्याण न्यास

जब कभी हमें यह प्रश्‍न पूछा जाता है, तब उसका उत्तर होता हैं – हॉ, क्‍योंकि‍ हमें लार्ड मेकाले ने जो शिक्षा पद्धति‍ दी है, वह हमें वि‍देशी चश्‍मे से सोचना सि‍खाती है। आज से ठीक 139 वर्ष और 5 माह पूर्व दि‍नांक 2 फरवरी, 1835 को ब्रि‍टि‍श संसद में ब्रि‍टेन के जुझारू, संघर्षशील, देशप्रेमी तथा ब्रि‍टेन को ”सर्वोत्‍कृष्‍ठ” मानने वाले एक इंसान लॉर्ड मेकाले ने नि‍म्‍न वक्तव्‍य दिया था जो आपके समक्ष प्रस्‍तुत है।

मैंने भारत के ओर–छोर का भ्रमण कि‍या है और मैंने एक भी आदमी नहीं पाया जो चोर हो। इस देश में मैंने ऐसी समृद्धि‍, ऐसे सक्षम व्‍यक्ति‍ तथा ऐसी प्रति‍भा देखी है कि‍ मैं नहीं समझता कि‍ इस देश को हम वि‍जि‍त कर लेंगे, जब तक कि‍ हम इसके सांस्‍कृति‍क एवं नैति‍क मेरुदंड को तोड़ न दें। इसीलि‍ए मैं यह प्रस्‍तावि‍त करता हूं कि‍ हम भारत की प्राचीन शि‍क्षा पद्धति‍ को बदल दें क्‍योंकि‍ यदि‍ भारतवासी यह सोचने लगें कि‍ जो वि‍देशी एवं अंग्रेजी हैं, वह उनके आचार–वि‍चार से अच्‍छा एवं बेहतर है, तो वे अपना आत्‍म–सम्‍मान एवं संस्‍कृति‍ खो देंगे तथा वे एक पराधीन कौम बन जाएंगे, जो हमारी चाहत है।”

भारत पर वि‍देशी आक्रमण तो पहले भी होते है, परंतु उनका प्रभाव इतना नहीं पड़ा क्योकि‍ तब भारतीयों ने अपनी भाषा, सभ्‍यता और संस्‍कृति‍ को नहीं छोड़ा था। इसलि‍ए लॉर्ड मेकाले इसकी जड़ तक गया कि‍ पूर्ण रूप से भारतीयों पर कैसे शासन कि‍या जा सकता है। वह भारतीयों को मानसि‍क रूप से भी गुलाम बनाना चाहता था। इसलिए उसने भारतीय संस्‍कृति‍ और भाषाओं पर प्रहार कि‍या। काफी हद तक सफल भी हुआ क्योंकि‍ आज भले ही भारत गुलामी से आजाद हो गया है, परंतु आज भी वह वि‍देशी भाषा का गुलाम बना हुआ है। आखि‍र हमारा राष्‍ट्रीय स्‍वाभि‍मान कहां चला गया है ?

कि‍सी भी देश के नि‍वासी को उसकी भाषा, संस्‍कृति‍, शि‍क्षा, संस्‍कार, नैतिकता पर स्‍वाभि‍मान एवं सात्‍वि‍क गर्व होना ही चाहिये। 139 वर्ष पूर्व भारत का प्रत्‍येक भारतीय ऐसे राष्‍ट्रीय स्‍वाभि‍मान और राष्‍ट्रीय गर्व से ओतप्रोत था। जि‍सकी पुष्‍टि‍ स्‍वयं उपर्युक्त वक्तव्‍य के एक–एक शब्‍द में गूंज रही है। आज प्रश्‍न है कि‍ जो प्रति‍बद्धता, चाहत संघर्ष क्षमता ब्रिटि‍श कौम में थी क्‍या आज वो 125 करोड़ भारतायों में है। कुछेक कह सकते हैं,परंतु कुछेक के पास इन प्रश्‍नों का उत्तर है या नहीं, यह वही जानते हैं। आखि‍र लॉर्ड मेकाले में ऐसा क्या था जो हम भारतीयों में नहीं है। हमारे पास सब कुछ ”सर्वोत्‍कृष्‍ठ” है पर हम स्‍वयं से जानबूझ कर अंजान बने हुए हैं।


आज समय की आवश्‍यकता है कि‍ हम सब लॉर्ड मेकाले द्वारा रोपि‍त मानसि‍कता को जड़ों से उखाड़ फेंकें और भारतीयता के महान आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्‍वयं को वि‍देशी तत्‍वों के समक्ष दीन–हीन व्‍यक्ति‍ न समझें और कहें कि‍ ”भारत वास्‍तव में वि‍श्‍व में महानतम है।” यह कार्य तभी संभव हो पायेगा जब संपूर्ण राष्‍ट्र भारतीय संविधान के अनुच्‍छेद 351 के अनुरूप हिंदी व समस्‍त भारतीय भाषाओं में अपना दैनि‍क कामकाज,चिंतन, आवसी संवाद करेगा तथा उसे अपने कार्य व्‍यवहार में अपनाऐगा तभी हरेक भारतीय हीन भावना के दायरे से मुक्त हो पायेगा।

भारत में कई भाषाएं बोली जाती हैं। कई भारतीयों को केवल हिंदी या अंग्रेजी ही नहीं बल्‍की कई भाषायें आती हैं। वि‍देशी भाषा अर्थात अंग्रेजी भाषा सीखना हमारी वि‍लक्षण बौद्धि‍क क्षमता और विद्वत्ता का प्रतीक है। वि‍देशी भाषा सीखना अथवा उसका ज्ञान होना तो बहुत अच्‍छी बात है परंतु उसे अपने दैनि‍क कार्य व्‍यवहार में लाकर उसके अधीन हो जाना और अपनी मातृभाषा की उपेक्षा करना सर्वथा अनुचि‍त है। मात्र 4 प्रति‍शत भारतीय ही अंग्रेजी पढ़ सकते हैं, बोल सकते हैं, लि‍ख सकते हैं, लि‍ख सकते हैं। मात्र 2प्रति‍शत सरकारी कार्यालयों/उपक्रमों/बैंक/बीमा कंपनि‍यों आदि‍ में कार्यरत हैं। शेष 96प्रति‍शत भारत कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी व द्वारका से ब्रह्मपुत्र तक हिंदी व भारतीय भाषाओं में ही संवाद करता हैं व अपने दैनंदि‍न कार्यकलापों को पूरा करता है। जब सरकारी क्षेत्र इस 96 प्रति‍शत भारत से सीधे जुड़कर राष्‍ट्रीय प्रति‍बद्धताओं को पूरा करेगा,तभी देश सही दि‍शा में अग्रसर होगा तभी सर्वांगीण वि‍कास संभव हो पायेगा, वरना संवाद हीनता की एक गहरी खाई प्रशासन व जनता के मध्‍य स्‍थापि‍त रहेगी, दूरि‍यां बढ़ती ही रहेगी।

उपर्युक्त प्रश्‍नों का उत्तर यदि‍ आपके पास है और आप स्‍वयं को आज और अभी से”सर्वोत्‍कृष्‍ठ” भारतीय मानते हैं, साथ ही भारत की प्रत्‍येक भाषा, वस्‍तु, कार्यप्रणाली को सर्वश्रेष्‍ठ मानते हैं तो आज से ही संकल्‍प करें कि‍ हमारे भीतर से लार्ड मेकाले और ब्रि‍टि‍श कौम की चाहत जड़ों से उखाड़ दी गई है और वह तार–तार होकर सुदूर वि‍देश चली गई है। अभी स्‍थि‍ति‍ इतनी जटि‍ल नहीं हुई हैं कि‍ इसको सुधारा न जा सके। बस आवश्‍यकता है एक पहल की। अपनी मानसि‍क सोच को बदलने की। अबअ नि‍र्णय आपको करना है कि‍ वि‍देशी भाषा सर्वश्रेष्‍ठ है कि‍ हिंदी व भारतीय भाषायें सर्वश्रेष्‍ठ हैं या लार्ड मेकाले आज भी हमारी सोच में, भाषा में, अस्‍मि‍ता में यह तथ्‍य मानने को वि‍वश कर रहा है कि‍ जो भी वि‍देशी है, वही सर्वश्रेष्‍ठ है।

हमारे वेदों में ज्ञान–वि‍ज्ञान के सभी सूत्र मौजुद हैं लेकि‍न वे सभी सूत्र 
संस्‍कृत भाषा में होने के कारण हमें उसका ज्ञान नहीं हो पाता है। वि‍देशी 
अनुसंधानकर्ता जो हमारे देश की संस्‍कृति‍ व ज्ञान एवं वि‍ज्ञान का 
अध्‍ययन करने आये उन्‍होंने हमारे संस्‍कृत के सूत्रों का 
अपनी (अंग्रेजी) भाषा में अनुवाद कि‍या और वही सूत्र हमें उनकी भाषा में 
बतायें इससे हमें लगता हैं कि‍ यह उन्‍होंने ढुंढें हैं, और हमें उन्‍हें विदवान 
मानते हैं। जब कि‍ हमारे भारत में आर्यभट्ट से लेकर भास्‍कराचार्य ऐसे 
कि‍तने की संशोधन करने वाले वैज्ञानि‍क हो चुके हैं, जो यह आवि‍ष्‍कार 
पहले ही कर चुके हैं। लेकि‍न हमें यह सब पता नहीं होने के कारण हम 
वि‍देशी संशोधको का मानते एवं जानते हैं। गुरूत्‍वाकर्षण शक्ति‍ का 
सि‍द्वांत हमारे ऋग्‍वेद में पहले से संस्‍कृत सूत्रों के रूप में मौजूद हैं। ऐसे 
कई सारे उदाहरण हम बता सकते है जि‍सकी खोच करने वाले सबसे पहले 
भारतीय ही थें। महर्षि‍ कणाद ने सबसे पहले अणु की खोच की थी। अन्‍न 
के कणों को एकत्र करते हुए उन्‍हें पदार्थ सूक्ष्‍मतम इकाई अणू का वि‍चार 
आया था। ग्रहों की संख्‍या एवं उनको गुण–वि‍शेषणों के बारे में ज्‍योति‍ष में 
पहले से ही वर्णन कि‍या पाया जाता है। गणि‍तीय सि‍द्धांतों में भी भारत 
अग्रगण्‍य है। 4 वेद और 6 शास्‍त्रों को रचने वाले महर्षी व्‍यास हमारे भारत 
में ही हुए हैं, जो कि‍ संपूर्ण वि‍श्‍व को देन हैं।
सुपर कंप्‍यूटर बनाने वाला हमारा भारत देश हैं। विदेशों के वि‍भि‍न्‍न क्षेत्रों में कार्य करने वालों में भारतीयों की संख्‍या 35 से 40 प्रति‍शत हैं। वैद्यकि‍य क्षेत्रों में भी भारतीय आगे हैं। परमाणू एवं आण्‍वि‍की के क्षेत्र में भी भारतीय आगे हैं। कृषि‍ की पैदावार में हमारे भारत की कोई तुलना नहीं हैं । वि‍भि‍न्‍नता में एकता को पि‍रोने वाला भारत देश हैं। आध्‍यात्मि‍क क्षेत्र में साधना करने वाले कई भारतीयों के नाम गि‍नाये जा सकते हैं। जि‍समें स्‍वामी वि‍वेकानंद सर्वश्रेष्‍ठ हैं जि‍नके आध्‍यात्मि‍क ज्ञान का लोहा पूरा वि‍श्‍व मानता है उन्‍हें मनन कि‍या जाता हैं।

लेकि‍न 150 वर्षों की गुलामी के कारण हमारी शक्तिस्‍थानों को हमारे भारत देश के कुछ लोग भूल चुके हैं, इसलिए वि‍देश में बनने वाली वस्‍तुओं एवं अन्‍य को हम सर्वश्रेष्‍ठ समझते हैं। लौर्ड मेंकाले की पेट भरन शि‍क्षा पद्धति‍ के कारण हमारे वि‍द्या का हमें वि‍स्‍मरण हो चुका हैं।

आज भी जब कभी कुछ नया स्‍वीकार करने की बारी आती हैं तो जब तक पश्‍चि‍म से उसका स्‍वीकार नहीं कि‍या जाता तब तक हम उसे नहीं अपनाते हैं। परि‍वर्तन की धारा पश्‍चि‍म से पूरब की तरफ बहती है। लेकि‍न हमें यह नहीं भूलना चाहि‍ए कि‍ सूर्य का अस्‍त भी पश्‍चि‍म में ही होता है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में लि‍खे गये सूत्रों का ही प्रात्‍यक्षि‍क आज के आधुनि‍क वि‍ज्ञान में देखने को मि‍लते हैं। गुरूत्‍वाकर्षण शक्ति‍ का सि‍द्धांत हमारे ऋग्‍वेदमें पहले से ही लि‍खा हुआ है। पायथागोरस के शोध के सि‍द्धांत भी वेदों मे मौजूद है। आज भी कंप्‍यूटर के लिए यदि‍ कोई भाषा सर्वश्रेष्‍ठ है तो वह संस्कृत ही है।
                      
 वि‍देशी चष्‍मे से दि‍खाया गया
हमारे सर्वश्रेष्‍ठ भारतीय होने का प्रमाण
मनुष्‍य की उत्‍पत्ति: प्राय: वि‍ज्ञान की सभी शाखाओं में यह पढाया जाता है कि‍ मनुष्‍य की उत्पत्ति‍ आफ्रि‍का खंड में हुई।
वास्‍तवि‍कता यह हैं कि‍ पृथ्‍वी पर सबसे पहले मनुष्‍य की उत्‍पत्ति‍ मानसरोवर क्षेत्र, अर्थात हि‍मालयी क्षेत्र में सबसे पहले हुई हैं, और वही से वह पूरे वि‍श्‍व में फैला है। इसका मतलब है कि‍ पूरे वि‍श्‍व के लोगों के आदि‍ माता–पि‍ता हमारे भारत के ही रहने वाले थे, जो प्राचीन काल में हिमालयीन क्षेत्र में रहते थें। इस दृष्‍टि‍ से देखें तो शि‍व और पार्वती ही आदि‍म मनुष्‍य हैं। मनुष्‍य‘ शब्‍द से स्‍पष्‍ट होता है कि‍ सभी मनुष्‍य मनु की संतान है, अर्थात उन्‍हीं से उत्‍पन्न हुए हैं। संदर्भ: सत्‍यार्थ प्रकाश, दयानंद सरस्‍वती, वैदि‍क वि‍नय,आर्य समाज प्रकाशन देखें।
कि‍सी भी वि‍ज्ञान की शाखा के व्‍यक्‍ति‍ से आप जानने की कोशि‍श करें कि‍ पृथ्‍वी की उत्पत्ति‍ कैसे हुई। इसके लि‍ए वह आपको तीन सि‍द्धांत बताएगा, जो केवल अनुमान मात्र हैं।
भारतीय वैदि‍क साहि‍त्‍य में सूर्य, पृथ्‍वी,चंद्र, एवं अन्‍य ग्रहों की सटीक और स्‍पष्‍ट जानकारी मि‍लती है। ऋग्‍वेद के नासदीय सूक्‍त में मि‍लती है। आर्यभट्ट, वराहमि‍हीर ने अपने सूर्यसि‍द्धांत में स्‍पष्‍ट रूप से वि‍श्‍व उत्‍पत्‍ति‍ की वैज्ञानि‍क परिभाषा को स्‍पष्‍ट कि‍या है।
पाश्‍चात्‍य देशों में पि‍छले तीन–चार दशकों में वैज्ञानि‍क जागरूकता के नाम पर नये नये सि‍द्धांतों की रचना की गई। औद्योगि‍क क्रांती ने यंत्रों के नि‍र्माण और स्पर्धा को जनम दिया।
भारत पहले से ही वैज्ञानि‍क सि‍द्धांतों के विदवानों की भूमी कही जाती रही है,जि‍समें भौति‍कवाद के स्‍थान पर दार्शनि‍कता को प्रश्रय मि‍ला और” जि‍ओ और जीने दो” के सि‍द्धांत का आदर्श माना गया।
प्रकृति‍ का दोहन करने का संदेश पाश्‍चात्‍य दर्शन सि‍खाता है और प्रकृति‍ को अपना गुलाम बनाने के सपने देखना ही वि‍देशी वि‍चारधारा का मूल है।
भारतीय दर्शनशास्‍त्र कभी भी प्रकृति‍ को अपना गुलाम नहीं बनाना चाहती, बल्‍की प्रकृति‍ की शक्‍ति‍ को स्‍वि‍कार कर उसका संरक्षण करने की पहल ऋषि‍–मूनि‍यों द्वारा की जाती हैं। भारत के सभी उत्‍सव और त्‍यौहार प्रकृति‍ की पूजा के साथ–साथ वि‍वेकपूर्ण उपयोग सि‍खाते हैं। प्रकृति‍ में होने वाले परि‍वर्तनों के अनुरूप ही सभी त्‍यौहारों का क्रम दि‍खाई देता है।
वि‍देशी चश्‍मे से हमें बताया गया कि‍ भारत में अंग्रेज आने के पहले भारत में कि‍सी भी प्रकार की शैक्षि‍क व्‍यवस्‍था और राजकि‍य व्‍यवस्‍था नहीं थीं। अंग्रेजों ने ही हमें वैज्ञानि‍कता के साथ जि‍ना सि‍खाया इत्‍यादि‍। अंग्रेज न आते तो भारत में न ही रेल आती और न हीं हम वि‍कास करते इसी वि‍चार को पालने वाले लोग आपको मि‍लेंगे।
भारत में अंग्रेजों के आगमन के पूर्व भी भारत में समृद्ध शैक्षि‍क व्‍यवस्‍था के प्रमाण मि‍लते हैं। राजकि‍य व्‍यवस्‍था के भी प्रमाण मि‍लते हैं। भारत के पृथ्‍वीराज चौहान और शि‍वाजी राजा जैसे शुरवीर राजाओं के शासन के कि‍स्‍से सभी को पता है।
भारत में वि‍ज्ञान और तकनि‍की को ज्ञान नहीं था ऐसा दुष्‍प्रचार बाकायदा शि‍क्षा संस्‍थानों के माध्‍यम से कि‍या गया। जि‍सके कारण नयी पि‍ढ़ी के लोग आज भी अपने आप को असहाय मानते हैं, और पाश्‍चात्‍य देशों में जाने के लि‍ए मजबूर कर दि‍ए जाते हैं। जि‍सके कारण भारत का प्रति‍भा पलायन हो रहा है।
वास्‍तवि‍कता यह हैं, कि‍ हमारे देश में ज्ञान, वि‍ज्ञान और तकनीक और प्रॉद्योगि‍की के बहुतायत उदाहरण दि‍खाई देते हैं। यदि‍ हमारे भारत में कुछ था ही नहीं तो बार–बार वि‍देशी आक्रमणकारि‍यों ने हमारे देश पर आक्रमण क्यों कि‍ए। ऐसी कौनसी बात थी जो उन्‍हें आकर्षि‍क करती थी।
आज भी वि‍देशों में हमारे देश के 35-40प्रति‍शत वैज्ञानि‍क, डॉक्‍टर, संशोधक और वि‍द्वान मौजूद हैं।
भारत में अंग्रेजो द्वारा आर्य और द्रवि‍डों का भेद बनाया गया और बार–बार यह सि‍द्ध करने की कोशि‍श की गई कि‍, आर्य इस देश के मूल रहि‍वासी नहीं है।
जबकि‍ अब यह सि‍द्ध होने लगा है कि‍,भारत में आर्य कहीं बाहर से नहीं आए,बल्‍कि आर्य लोग भारत से पूरे वि‍श्‍व में फैले हैं। भाषावि‍ज्ञान के माध्‍यम से इसे समझा जा सकता है। प्राचीन काल की संस्‍कृत भाषा के शब्‍द ही वि‍देशी, लैटीन,फ्रेंच, जर्मन, अंग्रेजी भाषाओं में पाए जाते हैं। वि‍श्‍व की सबसे प्राचीन भाषा संस्‍कृत ही है। आर्य कोर्इ जाति‍ वाचक शब्‍द न होकर, वह गुणवाचक है, जो श्रेष्‍ठ हैं, वही आर्य हैं।
इसके जैसे कई उदाहरण हैं, जि‍न्‍हें बताया जा सकता है। आप भी इस वि‍षय पर‘मस्‍ति‍ष्‍क–मंथन‘ करें।
राहुल खटे,
उप प्रबंधक (राजभाषा),
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, हुब्‍बल्‍ली
मोबाइल: 09483081656

सवाल हिंदी सहित ‘भारतीय-भाषाओं’ का है - हिंदी कल्याण न्यास

संविधान परिषद की १२ सितम्बर १९४९ को अपराह्न में भाषा के प्रश्न पर विचार किया गया। अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्रप्रसाद ने स्मरणीय शब्दों में कहा,-“हम यह नहीं भूले कि भाषा के प्रश्न पर कुछ भी निर्णय ले लिया जाए, समूचे देश को उसे मानना पड़ेगा। सारे संविधान में शायद ऐसा दूसरा कोई प्रावधान न होगा कि जिसे प्रति दिन, प्रति प्रहर, प्रति पल हमें व्यवहार में क्रियान्वित करना होगा। इसलिए आपको कहूँगा कि केवल बहस बाज़ी ले जाने से बात नहीं बनेगी।“

संविधान के भाग १७ (राजभाषा) अध्याय–१ में अनुच्छेद ३४३ के
अनुसार “संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी।” इसी

अनुच्छेद के खण्ड 
(२) में कहा गया है कि संविधान के प्रारंभ से पंद्रह वर्ष

की कालावधि तक संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए यथापूर्व अँग्रेजी

भाषा प्रयोग की जाती रहेगी। खण्ड 
(३)के अंतर्गत संसद को अधिकार दिया

गया कि पंद्रह साल की अवधि के बादभी विधि द्वारा अँग्रेजी भाषा का

प्रयोग ऐसे प्रयोजनों के लिए उपबंधित कर सके कि जो उस विधि में

उल्लिखित हो।अब स्पष्ट हैं कि अँग्रेजी देश की दूसरी सह भाषा ही

नहीं
, संघ की राजभाषा बना दी गई है और हिंदी संवैधानिक मान्यता प्राप्त

मात्र भाषा व्यवहार में है। देश में एक नहीं दो राजभाषाएँ हैं।
अंग्रेजी वास्तव में दूसरी सह भाषा हो कर भी सत्ता के सभी केंद्रों पर राज कर रही है। दूसरी ओर हिंदी प्रथम संवैधानिक राजभाषा के पद पर होते हुए भी मात्र काग़ज़ पर है। अँग्रेजी के अनुवाद की भाषा है। दुनिया में ऐसी सोचनीय स्थिति किसी भाषा की नहीं होगी। देश की भाषा अपने पद से अधिकार से वंचित है। विदेशी भाषा का प्रभुत्व देश की सत्ता पर, राजकाज पर, शिक्षा, न्याय, मीडिया, व्यापार, उद्योग,उच्च वर्ग जो मुश्किल से चार प्रतिशत है, व्यवहार में है।

दिसम्बर १९६७ में भारतीय संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित इस संकल्प को जानना प्रासंगिक होगा :- “जब कि संविधान के अनुच्छेद ३४३ के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी रहेगी। और उसके अनुच्छेद ३५१ के अनुसार हिंदी भाषा की प्रसार वृद्धि करना और उसका विकास करना ताकि वह भारत की सामाजिक संस्कृति के सब तत्वों की अभिव्यक्ति का माध्यम हो सके, संघ का कर्त्तव्य है, यह सभा संकल्प करती है कि हिंदी के प्रसार एवं विकास की गति बढ़ाने के हेतु तथा संघ के विभिन्न राजकीय प्रयोजनों के लिए उत्तरोत्तर इसके प्रयोग के हेतु भारत सरकार द्वारा एक अधिक गहन एवं व्यापक कार्यक्रम तैयार किया जायगा और उसे कार्यान्वित किया जाएगा।” इस प्रस्ताव की जानकारी देश को कार्यपालिका,व्यवस्थापिका, न्यायपालिका और देश के जन–जन तक पहुँचाने से बहुत से भ्रम और और विसंगतियाँ दूर होने में सहायता मिलेगी।


दूसरी महत्त्व की जानकारी यह है:-कांग्रेस दल की कार्यसमिति का २ जून १९६५ का भाषा प्रस्ताव हमारे राष्ट्रीय जीवन का बहुत ही ख़तरनाक मोड़ सिद्ध हुआ है। यह राष्ट्रीय राजनैतिक विचारशक्ति के पक्षाघात की परिणति रहा है। इसके कारण हिंदी का निरंतर वध होता गया है। कांग्रेस कार्यसमिति के प्रस्ताव से हिंदी बनाम क्षेत्रीय भाषाओं के बीच विवाद पैदा हो गया। इस प्रस्ताव के अनुसार अँग्रेजी का प्रयोग तब तक चलता रहेगा कि जब तक समग्र अहिन्दी राज्य और संसद की दोनों सभाएं अँग्रेजी का प्रयोग बंद करने के लिए प्रस्ताव पारित न कर दें। यदि एक भी अहिन्दी राज्य अँग्रेजी चलाना चाहेगा, तो अँग्रेजी का प्रयोग बंद नहीं किया जा सकेगा। यह प्रस्ताव अँग्रेजी को स्थायी तौर पर भारतीय राष्ट्र की मुख्य भाषा के रूप में स्वीकार करने के लिए एक शुरुआत थी। २ फरवरी १८६५ के दिन लॉर्ड मैकाले ने ब्रिटिश संसद में दिए गए अपने भाषण में जो कहा था, वह बताता है कि स्वाधीनता के सत्तर वर्ष हो जाने पर भी अपनी भाषाओं और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्र में हमारी मानसिकता अब भी अँग्रेजी और अँग्रेजियत से मुक्त से मुक्त नहीं है। राष्ट्र स्वाधीन है, परंतु राष्ट्र की अपनी राष्ट्र भाषा तक नहीं है। शिक्षा, न्याय, प्रशासन और जीवन के हर क्षेत्र में अँग्रेजी भाषा का प्रभुत्व निरंतर बढ़ता ही जा रहा है।

मैकाले ने यह कहा था:- मैंने पूरे भारत कोने–कोने में भ्रमण कर ऐसा एक भी व्यक्ति नहीं देखा जो या तो भिखारी हो याचोर हो। इस देश में मैंने ऐसी समृद्धता, शिष्टता लऔर लोगों में इतनी अधिक क्षमता देखी है कि मैं यहसोच भी नहीं सकता कि हम इस देश वपर तब तक राज कर पायेंगे, जब तक कि हम इस देश की रीड़ कीहड्डी को ही न तोड़ दें, जो कि इस देश के अध्यात्म और संस्कृति निहित है। अत: मेरा यह प्रस्ताव है कि हमउनकी पुरानी तथा प्राचीन शिक्षा प्रंणाली को बदल दें।यदि ये भारतीय सोचने लगे कि विदेशी और अँग्रेजी ही श्रेष्ठ है और हमारी संस्कृति से उच्चतर है तो वे अपना आत्म सम्मान, अपनी पहचान तथा अपनी संस्कृति को ही खो देंगे और तब वे वह बन जावेंगे जो हम उन्हें वास्तविकता में बनाना चाहते हैं। सही अर्थ में एक ग़ुलाम देश।“। अब हमें यह सत्य स्वीकार करना है कि हमने अँग्रेजी को ही माध्यम माना लेकिन समझा नहीं कि माध्यम ही संदेश होता है। अँग्रेजी से चिपके रहे और अब अँग्रेजी भाषी देशों के अंध भक्त हैं। फ्राँस और जर्मनी पश्चिमी होते हुए भी अँग्रेजी से विज्ञान नहीं सीखते। पूर्व का जापान, जापानी में ही विज्ञान की पढ़ाई करता है। रूस भी विज्ञान की पढ़ाई अपनी भाषा रसियन के के माध्यम से करता है। परंतु हमारी धारणा है कि विज्ञान और तकनीक को अँग्रेजी में ही सीखा और विकसित किया जा सकता है, भारत की किसी भी भाषा में नहीं सीखा जा सकता है। हमें समझने ही नहीं दिया गया कि भाषा सिर्फ माध्यम नहीं है, वह हमारी जीवन पद्धति भी है और उसे अभिव्यक्त करने का साधन भी है। वह हमारी संस्कृति और सभ्यता का सार है। उसे त्याग कर हम कोई भी मौलिक काम कभी भी नहीं कर सकते हैं। अन्य भाषाऐं सीख कर उनमें कुशल कारीगर तो हो सकते हैं किंतु उनसे मौलिक सृजन नहीं कर सकते हैं। मौलिकता और सृजन का सीधा संबंध हमारी जीवन पद्धति को अपने वास्तविक रूप में पूरी तरह से खुल कर अभिव्यक्त करने से है। यह अभिव्यक्ति सिर्फ अपनी भाषा में ही कर सकते हैं।

उन्नीसवीं–बीसवीं सदी में रूस और जापान विज्ञान में ब्रिटेन और अमेरिका से आगे नहीं थे। आज उपभोक्ता वस्तुओं और तकनीक में जापान इन सबसे आगे है। सामरिक विज्ञान और अंतरिक्ष की खोज में रूस किसी से कम नहीं है। दोनों देशों में विज्ञान और तकनीक में अपनी जीवन पद्धतियों को नहीं बदला। इन देशों ने सार्वभौम विज्ञान को अपनी भाषाओं में सीखा और तकनीक को अपने देश की भाषाओं की आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया। लेकिन हमने अपनी मान्यता बना रखी है कि विज्ञान और आधुनिकता अँग्रेजी भाषा से सीखी और लायी जा सकती है। अंग्रेजी भाषा में साहित्य रचने वाले भारतीयों के लेखन में मौलिकता का अभाव होता है। इस कारण वे अँग्रेजी साहित्य में सही जगह नहीं पा रहे हैं। यही हालत अँग्रेजी से डॉक्टर, इंजीनियर या तकनीक सीखने वालों की है। अँग्रेजी हमें किसी क्षेत्र में आगे नही बढ़ने देगी। हम उसके अंध बन कर ही रह सकते हैं। असली सवाल हिंदी या भारतीय भाषाओं का है ही नहीं, अपितु ‘भारत‘ का अपने साक्षात्कार के माध्यम से ‘भारत‘ होने का है। ‘इण्डिया‘ से मुक्त होना होगा। जब तक हम अँग्रेजी से अपनी समस्याओं के ताले खोलने की कोशिश करेंगे, तब तक हम विषमता,भेदभाव, ग़रीबी, बेरोज़गारी और हर व्यक्ति को सच्ची स्वाधीनता दे नहीं सकेंगे और नही सच्चे लोकतंत्र की स्थापना कर सकेंगे। भारत को बांग्ला, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, उड़िया, असमिया, तमिल,हिंदी, तेलुगु और गुजराती आदि भाषाओं से ही समझा जा सकता है और उसकी समस्याओं को सुलझाया जा सकता है।

सिर्फ हिंदी भाषा पर जोर देने से हमारी हालत वही रहेगी जो अँग्रेजी ने कर रखी है। ‘भारत‘ के भविष्य का निर्माण हिंदी सहित भारतीय भाषाओं को अपना कर ही किया जा सकता है। हमें पता लगाना होगा कि भारत की भाषाओं में कहाँ–कहाँ पर कितने युवाओं ने इंजीनियर, वैज्ञानिक, तकनीक के लिए संघर्ष किया है। अँग्रेजी भाषा से मुक्ति के लिए अपनी भाषाओं को अंगीकार किया है। इनका यशोगान हिंदी वालों को अवश्य करना चाहिए। हमारा लक्ष्य अँग्रेजी भाषा की अनिवार्यता के ख़िलाफ़ भारतीय भाषाओं को सम्मान देने का होना चाहिए। ‘इण्डिया‘ को उसकी संस्कृति को हटा कर ‘भारत‘ को लौटाने का होना चाहिए। यह उद्घोषणा संत शिरोमणि विद्यासागर आचार्य की है।

हमें समझना होगा कि भारत की नियति और साक्षात्कार भारत और उसकी भाषाओं से ही समझी और देखी जा सकती है। भारत की प्रतिभाएँ अविष्कार, अनुसंधान और मौलिकता के क्षेत्र में चमत्कार कर सकती है। नोबल पुरस्कार की क़तार हमारी भाषाओं के दम पर लग सकती है। दुनिया के विश्वविद्यालयों में हमारी भाषाओं के आधार पर गुणवत्ता की शिक्षा से हम अग्रणी पंक्ति में पहुंच सकते हैं। लॉर्ड मैकाले ने भारत भ्रमण कर के जो ब्रिटिश संसद में सोने की चिड़ियाँ कहा था, वह पहचान वापस आ सकती है।

‘हिंदी दिवस‘ को अब सिर्फ हिंदी भाषा का सरकारी दिवस न मनाते हुए अब “भारतीय भाषा दिवस”मनाना सार्थक होगा।

श्री निर्मलकुमार पाटोदी,

विद्या–निलय, ४५, शांति निकेतन, (बॉम्बे हॉस्पीटल के पीछे),
इन्दौर–४५२०१० मध्य प्रदेश
सम्पर्क : ०७८६९९१७०७० मेल: nirmal.patodi@gmail.com

Thursday, 8 December 2016

Tuesday, 6 December 2016

हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा है, और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है

भारत देश में अनेक राज्य हैं और उन सभी राज्यों की भी अपनी अलग-अलग भाषाएं हैं, इस प्रकार भारत क बहुभाषी राष्ट्र  है लेकिन उसकी अपनी एक राष्ट्रभाषा है जो कि "हिन्दी" है। 14 सितंबर 1949 को हिन्दी भाषा भारत की राष्ट्रभाषा घोषित की गयी। 26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान बना। हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। यह माना गया था कि धीरे-धीरे हिन्दी अंग्रेजी का स्थान ले लेगी।

हिन्दी और इसकी बोलियाँ उत्तर एवं मध्य भारत के विविध प्रांतों में बोली जाती हैं। भारत और विदेश में १०० करोड़ से अधिक लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की अधिकतर और नेपाल में कुछ लोग हिन्दी बोलती हैं।


हिन्दी राष्ट्रभाषा, राजभाषा, सम्पर्क भाषा, जनभाषा के सोपानों को पार कर विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है, भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्व स्तर पर अन्तरराष्ट्रीय महत्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। हिन्दी भाषा का अध्ययन विश्व के कई विश्वविद्यालयों में किया जाता है।

यद्यपि हमारी राज भाषा हिन्दी है, फिर भी हम वार्तालाप करते समय अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करते हैं, भले ही वह अशुद्ध अंग्रेजी हो, हम सरकारी कार्यालय या जहां भी कार्य करते हैं, हमें हिन्दी में ही कार्य करना चाहिए। हम सभी को मिलकर इस मानसिकता का परित्याग करना चाहिए और हिन्दी के प्रयोग करने में गर्व अनुभव करना चाहिए।