Showing posts with label mainbharathunpatrika. Show all posts
Showing posts with label mainbharathunpatrika. Show all posts

Thursday, 8 December 2016

Monday, 28 November 2016

मीडिया को आगे आकर हिंदी को सम्मान दिलवाना चाहिए – कुमार केतकर, अध्यक्ष, प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया - मुम्बई

कहते हैं जब कभी कोई 'संवाद' मीडिया अपने स्तर पर उठा लेती है, तो वो कार्य सम्पूर्ण रूप से परिपूर्ण होता है | ‘हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट’ द्वारा आयोजित मुम्बई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष कुमार केतकर ने कहा कि 'हिंदी' को संवैधानिक राष्ट्रभाषा का दर्ज़ा तो वर्षों पहले ही मिल जाना चाहिए था परंतु विभिन्न कारणों से नहीं मिल पाया, कोई बात नहीं, अब बिजय कुमार जी जैन जब इस राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे को उठाया है और भारी संख्या में आप सभी पत्रकार - संवाददाता (प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक) की यहाँ उपस्थिति देखकर विश्वास हो गया है कि 'हिंदी' भाषा को अब 'राष्ट्रभाषा' का संवैधानिक दर्ज़ा प्राप्त होकर रहेगा, ऐसा मुझे विश्वास है |



हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष बिजय कुमार जैन ने सवाल पुछते हुए कहा कि जिस देश की राष्ट्रभाषा नहीं, उसी भाषा में गाया जाने वाला राष्ट्रगीत / राष्ट्रगान 'जन-गण-मन / वन्दे मातरम' कैसे हो सकता है? उन्होंने सभी पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का सम्मान दिलवाना चाहिए, पूरे हिंदुस्तान की अब एक ही आवाज बने कि 'हिंदी' ही हमारी राष्ट्रभाषा है और रहेगी, हिंदी को संवैधानिक दर्ज़ा मिलकर रहेगा |

 जय भारत जय हिंदी

Friday, 28 October 2016

सभी को दीपावली पर्व पर बहुत बहुत शुभकामनाएँ - बिजय कुमार जैन - हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट

ये दिवाली आपके जीवन, में खुशियों की बरसात
लाए, धन और शौहरत की बौछार करे,
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
बिजय कुमार जैन (bijay jain ) : 9322307908

सम्पादक
मैं भारत हूँ ( Main Bharat Hun )


Thursday, 27 October 2016

हिन्दी को मिले राष्ट्र भाषा का संवैधानिक दर्ज़ा - बिजय कुमार जैन संस्थापक हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट


बिजय कुमार जैन (bijay jain ) : 9322307908

सम्पादक
मैं भारत हूँ ( Main Bharat Hun )


किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया संपर्क कर सकतें है, २४ घंटे ३६५ दिन
निवेदक
बिजय कुमार जैन : 9322307908
संस्थापक

कृपया हमारे सोशल साइट्स पर विजिट करें और हिंदी के बारे में जानकारी लें

Thursday, 20 October 2016

20 अक्टूबर, 2016 को भोपाल में आयोजित पत्रकार सम्मलेन में उपस्थित हो ऐसा नम्र निवेदन है - बिजय कुमार जैन

20 अक्टूबर, 2016 को भोपाल में आयोजित सभा में आप सभी उपस्थित हो ऐसा नम्र निवेदन है.
बिजय कुमार जैन : 9322307908, 022-28509999
संस्थापक : Hindi Welfare Trust



किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया संपर्क कर सकतें है, २४ घंटे ३६५ दिन
निवेदक
बिजय कुमार जैन : 9322307908
संस्थापक


Friday, 30 September 2016

एक परिचय - बिजय कुमार जैन - हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक

एक परिचय - बिजय कुमार जैन 

हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक बिजय कुमार जैन विगत 36 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता के माध्यम से देश, धर्म, समाज एवं राजनीति की सेवा में संलग्न है|

श्री जैन ने अपनी पत्रकारिता यात्रा 'ईस्ट वेस्ट अँधेरी टाइम्स' के प्रकाशन - संपादन से आरंभ की थी, वर्तमान में भी तीन पत्रिकाओं का संपादन कर रहे हैं |


१. जिनागम पत्रिका : जैन समाज के विभिन्न पंथों एवं सम्प्रदायों में एकता स्थापित करने के उददेश्य से 19 वर्ष पूर्व श्री जैन ने 'जिनागम' पत्रिका का प्रकाशन आरंभ किया, समाज के सभी वर्गों के समर्थन के साथ-साथ श्री जैन की पहल को धर्माचार्यों एवं गुरु-भगवन्तों के आशीर्वाद मिले, आज 'जिनागम' लोकप्रियता के पथ पर निरंतर अग्रसर है |


२. मेरा राजस्थान : धर्म के साथ अपनी जन्मभूमि के प्रति भी दायित्व निर्वाह की भावना से १० वर्ष पूर्व श्री जैन ने 'मेरा राजस्थान' पत्रिका का प्रकाशन आरंभ किया | इस पत्रिका के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी को वे अगवत करा रहे हैं | 

ऐतिहासिक रथयात्रा :  राजस्थानी को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करने के उददेश्य से श्री जैन ने 19 जुलाई, 2015 को मुंबई से दिल्ली तक रथयात्रा का आयोजन किया, कई दृष्टियों से यह रथयात्रा ऐतिहासिक साबित हुई |


३. मैं भारत हूँ : पने धर्म एवं प्रदेश के पश्चात श्री जैन ने भारत, भारतीयता और भारतीय संस्कृति की ओर ध्यान केंद्रित किया, अपनी भावना को आकार देने हेतु उन्होंने 6 वर्ष पूर्व 'मैं भारत हूँ' पत्रिका का शुभारंभ किया, आज यह पत्रिका राजनीति क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय है, और हिंदी बने राष्ट्रभाषा के लिए प्रयास रत कार्यों को प्रकाशित कर रही है - गेलार्ड ग्रुप  


अपने साढ़े तीन दशकों के पत्रकारीय जीवन में श्री जैन ने एक बात बड़ी तीव्रता से अनुभव की कि विदेशी दासता से मुक्त होने के 70 वर्षों बाद भी भारत की अपनी कोई संवैधानिक राष्ट्रभाषा नहीं है | श्री जैन का दृढ़ मत है कि हिंदी ही भारत की सर्वमान्य राष्ट्रभाषा होने की अधिकारिणी है और इस नाते उसे संवैधानिक रूप से राष्ट्रभाषा की मान्यता मिलनी चाहिए | स्वयं एक मीडियाकर्मी होने के नाते श्री जैन ने अनुभव किया कि यह कार्य जन-जागरण से ही संभव हो सकता है और इसके के लिए मीडिया के समस्त रूपों का सहयोग आवश्यक ही नहीं, बल्कि अनिवार्य है |


अतः वर्तमान में मीडिया के तीन महत्वपूर्ण प्रकारों प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया को जोड़ने की भावना से श्री जैन ने इस जनजागरण अभियान को सूत्रवाक्य दिया. 

"हिंदी को मिले राष्ट्रभाषा का सम्मान
यह है हम पत्रकारों का अभियान"

श्री जैन को इसके लिए मीडिया के वरिष्ठ व्यक्तित्वों से उत्साहजनक प्रतिक्रियाएँ मिल रही है, सब का मत है कि संवैधानिक मान्यता दिलाने के संकल्प पर समस्त मीडिया का एकमंच पर आना स्वागत योग्य और ऐतिहासिक घटना होगी |

गेलोर्ड ग्रुप
मुम्बई

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें

निवेदक

बिजय कुमार जैन : 9322307908

संस्थापक
हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट

Thursday, 29 September 2016

14 सितम्बर 2016 को मुम्बई मराठी पत्रकार संघ में सुनिश्चित समय पर उपस्थित होंने की अपील


हिंदी को मिले राष्ट्रभाषा का सम्मान" इस विषय पर पत्रकारों की परिचर्चा बिजय कुमार जैन जी ने इस अभियान को तीव्रता से अपने अपने समाचार पत्रों के माध्यम से देश के कोने-कोने में जनजागृति लाने के लिएजनहित में हिंदी राष्ट्रभाषा को केंद्र सरकार एवं सुप्रीम कोर्ट से मान्यता व् सम्मान दिलाने हेतु सम्पूर्ण देशवासियों को एकजुट आवाज उठाने का मन बना लिया है। तथा 14 सितम्बर 2016 को मुम्बई मराठी पत्रकार संघ कक्ष में 3 बजे होने वाली परिचर्चा तथा 16 सितम्बर 2016 को लखनऊ में होने वाली परिचर्चा और दिल्ली में होने वाली परिचर्चाओ के सन्दर्भ में हिंदी को मिले राष्ट्रभाषा का सम्मान, यही है सभी पत्रकार एवं देशवासियों का अभियान। परिचर्चा का समापन करते हुए उपस्थित समस्त सज्जनो व् पत्रकारों को 14 सितम्बर 2016 को मुम्बई मराठी पत्रकार संघ में सुनिश्चित समय पर उपस्थित होंने की अपील की है।

निवेदक
बिजय कुमार जैन : 9322307908
सम्पादक
मैं भारत हूँ