Showing posts with label mumbaise. Show all posts
Showing posts with label mumbaise. Show all posts

Friday, 6 January 2017

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में हिंदी भवन बनेगा बिजय कुमार जी आपकी मेहनत जरुर सफल होगी ‘हिंदी’ राष्ट्रभाषा बनेगी

५ जनवरी २०१७ : ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का मिले सम्मान, सफल होगा यह अभियान, इस पर मुहर लगाते हुए भाजपा सांसद प्रसन्न कुमार पाटसानी ने ‘हिंदी वेल्पेâयर ट्रस्ट’ के संस्थापक अध्यक्ष बिजय कुमार जैन व समस्त हिंदी संस्थाओं द्वारा आयोजित ५ जनवरी २०१७ को तेरापंथ भवन, कटक रोड, भुवनेश्वर में प्रमुख अतिथि के रूप में बोल रहे थे। सांसद पाटसानी ने कहा कि मुझे बड़ा ही दुःख होता है कि विश्व के सभी राष्ट्रों की अपने-अपनी राष्ट्रभाषा है मात्र भारत को छोड़कर, संसद में राजभाषा संवाहक के रुप में मैं कार्यरत हूँ और अब मैं ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा के पद पर देखना चाहता हूँ, आज मुम्बई से पधारे वरिष्ठ संपादक-पत्रकार व हिंदी वेल्पेâयर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष बिजय कुमार जी ने मुझे आज इतनी संख्या में उपस्थित हिंदी प्रेमियों के बीच सम्मानित किया, इस सम्मान को मैं ग्रहण करता हूँ और यह वायदा भी करता हूँ कि अब उड़िसा में ‘हिंदी भवन’ बन के रहेगा साथ ही ३० तारीख को मैं महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर दिल्ली स्थित राजघाट मैं उपस्थित भी रहूंगा साथ ही और भी सांसदों को लेकर आऊंगा।

सांसद वैष्णव चरण परीडा ने कहा कि आज मैं बहुत ही खुश हूँ कि ‘हिंदी’ बने राष्ट्रभाषा लिए जो जनजागरण अभियान शुरू हुआ है, यह मेरी जिंदगी की हार्दिक इच्छा हैं और यह जरुर होना चाहिए, मुझे आश्चर्य होता है कि बिजय कुमार जी जो स्वयं मुम्बई रहते हैं और पहली बार भुवनेश्वर आये हैं उनके आव्हान पर इतने भाषा प्रेमियों की उपस्थिति देखकर, मैं ‘हिंदी’ बनें राष्ट्रभाषा के लिए एक कार्यकर्ता के रुप में समर्पित भाव रखता हूँ।


सभा सदन में उपस्थित प्रसिध्द समाज सेवी प्रकाशचंद्र बेताला ने आयोजन की सफलता के लिए प्रमुख भुमिका निभाई। सर्वश्री डॉ. राधाकांता मिश्रा, डॉ. शंकरलाल पुरोहित, डॉ. अजय पटनायक के साथ सदन में कई भाषाविद, हिंदी प्रेमी, उड़िसा दैनिक ‘संवाद’ की पत्रकार सस्मिता साहु, हिन्दी दैनिक ‘सन्मार्ग’ के हेमन्त तिवारी व कई हिंदी पत्रकार, कलिंगा चैनल के वॅâमरामॅन सभ्यसाक्षी महापात्रा व पत्रकार अरुणधाती, श्री सुभाषचंद्र भुरा ने उड़ीसा तेरापंथ समाज की तरफ से बिजय कुमार जैन का सम्मान किया, उड़ीसा माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष घनश्याम पेढीवाल, डॉ. उर्मिमाला आचार्य अध्यापक, डॉ. ममता दास सेवामुक्त अध्यापिका, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, डॉ. कमलिनी 
पाणीग्रही प्रवक्ता हिंदी विभाग, नम्रता चढ्ढा सदस्य जे. जे. बोर्ड, मानस बसंतिआ, सीए अनूप अग्रवाल, अधिवक्ता अमुल्य कुमार दास, डॉ. इति सामंत पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडे, सेवानिवृत प्राचार्य अजीत प्रसाद महापात्रा, प्रसिध्द व्यवसायी अमरचंद बरडिया, जानी मानी कवयित्री पुष्पा सिंघी, सीमा अग्रवाल, छात्रा गीता बेहरा, गोलप बेहरा, मनोरमा पात्रा, शुभाशिष साहु, कान्हुचरण पात्रा, सुजित कुमार दास, छात्र अनन्तमय महावुंâड, हिंदी शिक्षक सुधांशु शेखर साहु, डॉ. चिरंजीलु साहु, मनोज राऊत, भालचंद्र सिंघी, डॉ़ अमूल्य रतू महांति, छात्र विष्णु प्रसाद, दधिबावन पंडा, योगेश्वर मेहर के साथ भारत सरकार की कम्पनी ‘नालको’ में कार्यरत राजभाषा अधिकारी हरिराम पंसारी ने प्रोजेक्टर पर अपने द्वारा किए गए अभूतपूर्व हिंदी के कार्यों को दिखाया, श्री पंसारी ने कहा कि ‘हिंदी’ में वो क्षमता है कि वो विश्व की वाणी बन सकती है। हरिराम जी की अथक मेहनत आधुनिक यंत्रों में हिंदी का प्रयोग, अनुवाद, लेखन, कई-कई प्रकरण को देख बिजय कुमार जी ने निवेदन किया कि पंसारी साहेब आपके कार्यों को अब हम पूरे विश्व में पहुंचायेंगे ताकि हिंदी को हर कोई ग्राह्ल करे और रोजगार की भाषा भी बनाई जाये।

बिजय कुमार जैन ने ‘हिंदी’ बने राष्ट्र भाषा अभियान के लिए हो रहे कार्यों को सभासद को अवगत कराते हुए कहा कि आप सभी ३० जनवरी २०१७ को महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथी पर दिल्ली राजघाट समाधीस्थल पर उपस्थित हो कर प्रण लें कि अब महात्मा गांधी के अधूरे सपने को  हम सब मिलक पूरा करेंगे क्योंकि महात्मा गांधी जी के दो ही सपने थे ‘एक आजादी-दूसरी राष्ट्रभाषा’ आजादी तो हमें सन १५ अगस्त १९४७ को प्राप्त हो गई पर ‘राष्ट्रभाषा’ बापू के भारत को आज तक प्राप्त नहीं हो पाई, हम राष्ट्रभाषा प्राप्त करके ही रहेंगे इसलिए उड़ीसा से भारी संख्या में राजघाट पहुँचें।


सभी महानुभावों ने बिजय कुमार जी के आह्वान ‘हिंदी बनें राष्ट्र भाषा’ को सराहा ही नहीं कदम से कदम मिलाकर चलने का वायदा भी किया, विशेषकर समाज सेवी आशीष मिश्रा ने कहा कि अब मेरा जीवन केवल हिंदी के लिए न्यौछावर रहेगा, ऐसा विश्वास दिलाता हूँ।


मंच का सफल संचालन प्रसिध्द समाजसेवी किशन खंडेलवाल ने किया। हिंदी राष्ट्रभाषा बनें कार्यक्रम की शुरूआत तेरापंथाचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी समूक प्रभा जी द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण के साथ आर्शीवचन हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने में आपसब आगे बढ़ें एक दिन पूरा भारत आपके साथ होगा बिजय कुमार जी... 
-मैं भा हूँ

Sunday, 18 December 2016

अंग्रेजी भाषा की गुलामी और झूठे तत्व, स्‍वर्गीय राजीव दि‍क्षि‍तजी - हिंदी कल्याण न्यास

1) English अंतराष्ट्रीय भाषा है ??
2) English विज्ञान और तकनीकी की भाषा है ??
3) English जाने बिना देश का विकास नहीं हो सकता ??
4) English बहुत समृद्ध भाषा है !

मित्रों, पहले आप एक खास बात जाने ! कुल 70 देश है पूरी दुनिया मे जो भारत से पहले और भारत से बाद आजाद हुए हैं भारत को छोड़ कर उन सब मे एक बार सामान्य हैं कि आजाद होते ही उन्होने अपनी मातृ भाषा को अपनी राष्ट्रीय भाषा घोषित कर दिया ! लेकिन शर्म की बात है भारत आजादी के 65 साल बाद भी नहीं कर पाया आज भी भारत मे सरकारी स्तर की भाषा अँग्रेजी है!
विडियो देखे

अँग्रेजी के पक्ष में तर्क और उसकी सच्चाई :
1). अंग्रेजी अंतर्राष्ट्रीय भाषा है:: दुनिया में इस समय 204 देश हैं और मात्र 12 देशों में अँग्रेजी बोली, पढ़ी और समझी जाती है। संयुक्त राष्ट संघ जो अमेरिका में है वहां की भाषा अंग्रेजी नहीं है, वहां का सारा काम फ्रेंच में होता है। इन अंग्रेजों की जो बाइबिल है वो भी अंग्रेजी में नहीं थी और ईशा मसीह अंग्रेजी नहीं बोलते थे। ईशा मसीह की भाषा और बाइबिल की भाषा अरमेक थी। अरमेक भाषा की लिपि जो थी वो हमारे बंगला भाषा से मिलती जुलती थी, समय के कालचक्र में वो भाषा विलुप्त हो गयी। पूरी दुनिया में जनसंख्या के हिसाब से सिर्फ 3% लोग अँग्रेजी बोलते हैं। इस हिसाब से तो अंतर्राष्ट्रीय भाषा चाइनिज हो सकती है क्यूंकी ये दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा बोली जाती है और दूसरे नंबर पर हिन्दी हो सकती है।
2. अँग्रेजी बहुत समृद्ध भाषा है:: किसी भी भाषा की समृद्धि इस बात से तय होती है की उसमें कितने शब्द हैं और अँग्रेजी में सिर्फ 12,000 मूल शब्द हैं बाकी अँग्रेजी के सारे शब्द चोरी के हैं या तो लैटिन के, या तो फ्रेंचके, या तो ग्रीक के, या तो दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ देशों की भाषाओं के हैं। आपने भी काफी बार किसी अँग्रेजी शब्द के बारे मे पढ़ा होगा ! ये शब्द यूनानी भाषा से लिया गया है ! ऐसी ही बाकी शब्द है !
उदाहरण: अँग्रेजी में चाचा, मामा, फूफा, ताऊ सब UNCLE चाची, ताई, मामी, बुआ सब AUNTY क्यूंकी अँग्रेजी भाषा में शब्द ही नहीं है। जबकि गुजराती में अकेले 40,000 मूल शब्द हैं। मराठी में 48000+ मूल शब्द हैं जबकि हिन्दी में 70000+ मूल शब्द हैं। कैसे माना जाए अँग्रेजी बहुत समृद्ध भाषा है ?? अँग्रेजी सबसे लाचार/पंगु/ रद्दी भाषा है क्योंकि इस भाषा के नियम कभी एक से नहीं होते। दुनिया में सबसे अच्छी भाषा वो मानी जाती है जिसके नियम हमेशा एक जैसे हों, जैसे: संस्कृत। अँग्रेजी में आज से 200 साल पहले This की स्पेलिंग Tis होती थी।
अँग्रेजी में 250 साल पहले Nice मतलब बेवकूफ होता था और आज Nice मतलब अच्छा होता है। अँग्रेजी भाषा में Pronunciation कभी एक सा नहीं होता। Today को ऑस्ट्रेलिया में Todie बोला जाता है जबकि ब्रिटेन में Today. अमेरिका और ब्रिटेन में इसी बात का झगड़ा है क्योंकि अमेरीकन अँग्रेजी में Zका ज्यादा प्रयोग करते हैं और ब्रिटिश अँग्रेजी में S का, क्यूंकी कोई नियम ही नहीं है और इसीलिए दोनों ने अपनी अपनी अलग अलग अँग्रेजी मान ली।
3. अँग्रेजी नहीं होगी तो विज्ञान और तकनीक की पढ़ाई नहीं हो सकती:: दुनिया में 2 देश इसका उदाहरण हैं की बिना अँग्रेजी के भी विज्ञान और तकनीक की पढ़ाई होटी है- जापान और फ़्रांस । पूरे जापान में इंजीन्यरिंग, मेडिकल के जीतने भी कॉलेज और विश्वविद्यालय हैं सबमें पढ़ाई”JAPANESE” में होती है, इसी तरह फ़्रांस में बचपन से लेकर उच्चशिक्षा तक सब फ्रेंच में पढ़ाया जाता है।

हमसे छोटे छोटे, हमारे शहरों जितने देशों में हर साल नोबल विजेता पैदा होते हैं लेकिन इतने बड़े भारत में नहीं क्यूंकी हम विदेशी भाषा में काम करते हैं और विदेशी भाषा में कोई भी मौलिक काम नहीं किया जा सकता सिर्फ रटा जा सकता है। ये अँग्रेजी का ही परिणाम है की हमारे देश में नोबल पुरस्कार विजेता पैदा नहीं होते हैं क्यूंकी नोबल पुरस्कार के लिए मौलिक काम करना पड़ता है और कोई भी मौलिक काम कभी भी विदेशी भाषा में नहीं किया जा सकता है। नोबल पुरस्कार के लिए P.hd, B.Tech, M.Tech की जरूरत नहीं होती है। उदाहरण: न्यूटन कक्षा 9 में फ़ेल हो गया था, आइंस्टीन कक्षा 10 के आगे पढे ही नही और E=hv बताने वाला मैक्स प्लांक कभी स्कूल गया ही नहीं। ऐसी ही शेक्सपियर, तुलसीदास, महर्षि वेदव्यास आदि के पास कोई डिग्री नहीं थी, इन्होने सिर्फ अपनी मात्र भाषा में काम किया। जब हम हमारे बच्चों को अँग्रेजी माध्यम से हटकर अपनी मात्र भाषा में पढ़ाना शुरू करेंगे तो इस अंग्रेज़ियत से हमारा रिश्ता टूटेगा।
ऑडियो सुने
Audio Player
क्या आप जानते हैं जापान ने इतनी जल्दी इतनी तरक्की कैसे कर ली ?

* क्यूंकी जापान के लोगों में अपनी मात्र भाषा से जितना प्यार है उतना ही अपने देश से प्यार है। जापान के बच्चों में बचपन से कूट- कूट कर राष्ट्रीयता की भावना भरी जाती है।
* जो लोग अपनी मात्र भाषा से प्यार नहीं करते वो अपने देश से प्यार नहीं करते सिर्फ झूठा दिखावा करते हैं। *
दुनिया भर के वैज्ञानिकों का मानना है की दुनिया में कम्प्युटर के लिए सबसे अच्छी भाषा ‘संस्कृत’ है। सबसे ज्यादा संस्कृत पर शोध इस समय जर्मनी और अमेरिका चल रही है। नासा ने ‘मिशन संस्कृत’ शुरू किया है और अमेरिका में बच्चों के पाठ्यक्रम में संस्कृत को शामिल किया गया है। सोचिए अगर अँग्रेजी अच्छी भाषा होती तो ये अँग्रेजी को क्यूँ छोड़ते और हम अंग्रेज़ियत की गुलामी में घुसे हुए है। कोई भी बड़े से बड़ा तीस मार खाँ अँग्रेजी बोलते समय सबसे पहले उसको अपनी मात्र भाषा में सोचता है और फिर उसको दिमाग में Translate करता है फिर दोगुनी मेहनत करके अँग्रेजी बोलता है। हर व्यक्ति अपने जीवन के अत्यंत निजी क्षणों में मात्र भाषा ही बोलता है। जैसे: जब कोई बहुत गुस्सा होता है तो गाली हमेशा मात्र भाषा में ही देता हैं।
॥ मातृभाषा पर गर्व करो…..अँग्रेजी की गुलामी छोड़ो॥
अभी जो आपने ऊपर पढ़ा ये राजीव दीक्षित जी के (अँग्रेजी भाषा की गुलामी) वाले व्यख्यान का सिर्फ 10 % लिखा है !
वन्देमातरम !

Monday, 28 November 2016

मीडिया को आगे आकर हिंदी को सम्मान दिलवाना चाहिए – कुमार केतकर, अध्यक्ष, प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया - मुम्बई

कहते हैं जब कभी कोई 'संवाद' मीडिया अपने स्तर पर उठा लेती है, तो वो कार्य सम्पूर्ण रूप से परिपूर्ण होता है | ‘हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट’ द्वारा आयोजित मुम्बई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष कुमार केतकर ने कहा कि 'हिंदी' को संवैधानिक राष्ट्रभाषा का दर्ज़ा तो वर्षों पहले ही मिल जाना चाहिए था परंतु विभिन्न कारणों से नहीं मिल पाया, कोई बात नहीं, अब बिजय कुमार जी जैन जब इस राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे को उठाया है और भारी संख्या में आप सभी पत्रकार - संवाददाता (प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक) की यहाँ उपस्थिति देखकर विश्वास हो गया है कि 'हिंदी' भाषा को अब 'राष्ट्रभाषा' का संवैधानिक दर्ज़ा प्राप्त होकर रहेगा, ऐसा मुझे विश्वास है |



हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष बिजय कुमार जैन ने सवाल पुछते हुए कहा कि जिस देश की राष्ट्रभाषा नहीं, उसी भाषा में गाया जाने वाला राष्ट्रगीत / राष्ट्रगान 'जन-गण-मन / वन्दे मातरम' कैसे हो सकता है? उन्होंने सभी पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का सम्मान दिलवाना चाहिए, पूरे हिंदुस्तान की अब एक ही आवाज बने कि 'हिंदी' ही हमारी राष्ट्रभाषा है और रहेगी, हिंदी को संवैधानिक दर्ज़ा मिलकर रहेगा |

 जय भारत जय हिंदी

Monday, 17 October 2016

हिंदी बनें राष्ट्रभाषा की अगली सभा 20 अक्टूबर, 2016 को भोपाल में आयोजित की गई है

हिंदी बनें राष्ट्रभाषा की अगली सभा 20 अक्टूबर, 2016 को भोपाल में आयोजित की गई है आप सभी से निवेदन है कृपया भारी संख्या में पत्रकार भाई-बहन पधारें और राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनायें

बिजय कुमार जैन : 9322307908, 022-28509999
संपादक : Jinagam - Mera Rajasthan - Main Bharat Hun Patrika
संस्थापक : Hindi Welfare Trust



किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया संपर्क कर सकतें है, २४ घंटे ३६५ दिन
निवेदक
बिजय कुमार जैन : 9322307908
संस्थापक