Showing posts with label bijaykumarjain. Show all posts
Showing posts with label bijaykumarjain. Show all posts

Friday, 6 January 2017

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में हिंदी भवन बनेगा बिजय कुमार जी आपकी मेहनत जरुर सफल होगी ‘हिंदी’ राष्ट्रभाषा बनेगी

५ जनवरी २०१७ : ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का मिले सम्मान, सफल होगा यह अभियान, इस पर मुहर लगाते हुए भाजपा सांसद प्रसन्न कुमार पाटसानी ने ‘हिंदी वेल्पेâयर ट्रस्ट’ के संस्थापक अध्यक्ष बिजय कुमार जैन व समस्त हिंदी संस्थाओं द्वारा आयोजित ५ जनवरी २०१७ को तेरापंथ भवन, कटक रोड, भुवनेश्वर में प्रमुख अतिथि के रूप में बोल रहे थे। सांसद पाटसानी ने कहा कि मुझे बड़ा ही दुःख होता है कि विश्व के सभी राष्ट्रों की अपने-अपनी राष्ट्रभाषा है मात्र भारत को छोड़कर, संसद में राजभाषा संवाहक के रुप में मैं कार्यरत हूँ और अब मैं ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा के पद पर देखना चाहता हूँ, आज मुम्बई से पधारे वरिष्ठ संपादक-पत्रकार व हिंदी वेल्पेâयर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष बिजय कुमार जी ने मुझे आज इतनी संख्या में उपस्थित हिंदी प्रेमियों के बीच सम्मानित किया, इस सम्मान को मैं ग्रहण करता हूँ और यह वायदा भी करता हूँ कि अब उड़िसा में ‘हिंदी भवन’ बन के रहेगा साथ ही ३० तारीख को मैं महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर दिल्ली स्थित राजघाट मैं उपस्थित भी रहूंगा साथ ही और भी सांसदों को लेकर आऊंगा।

सांसद वैष्णव चरण परीडा ने कहा कि आज मैं बहुत ही खुश हूँ कि ‘हिंदी’ बने राष्ट्रभाषा लिए जो जनजागरण अभियान शुरू हुआ है, यह मेरी जिंदगी की हार्दिक इच्छा हैं और यह जरुर होना चाहिए, मुझे आश्चर्य होता है कि बिजय कुमार जी जो स्वयं मुम्बई रहते हैं और पहली बार भुवनेश्वर आये हैं उनके आव्हान पर इतने भाषा प्रेमियों की उपस्थिति देखकर, मैं ‘हिंदी’ बनें राष्ट्रभाषा के लिए एक कार्यकर्ता के रुप में समर्पित भाव रखता हूँ।


सभा सदन में उपस्थित प्रसिध्द समाज सेवी प्रकाशचंद्र बेताला ने आयोजन की सफलता के लिए प्रमुख भुमिका निभाई। सर्वश्री डॉ. राधाकांता मिश्रा, डॉ. शंकरलाल पुरोहित, डॉ. अजय पटनायक के साथ सदन में कई भाषाविद, हिंदी प्रेमी, उड़िसा दैनिक ‘संवाद’ की पत्रकार सस्मिता साहु, हिन्दी दैनिक ‘सन्मार्ग’ के हेमन्त तिवारी व कई हिंदी पत्रकार, कलिंगा चैनल के वॅâमरामॅन सभ्यसाक्षी महापात्रा व पत्रकार अरुणधाती, श्री सुभाषचंद्र भुरा ने उड़ीसा तेरापंथ समाज की तरफ से बिजय कुमार जैन का सम्मान किया, उड़ीसा माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष घनश्याम पेढीवाल, डॉ. उर्मिमाला आचार्य अध्यापक, डॉ. ममता दास सेवामुक्त अध्यापिका, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, डॉ. कमलिनी 
पाणीग्रही प्रवक्ता हिंदी विभाग, नम्रता चढ्ढा सदस्य जे. जे. बोर्ड, मानस बसंतिआ, सीए अनूप अग्रवाल, अधिवक्ता अमुल्य कुमार दास, डॉ. इति सामंत पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडे, सेवानिवृत प्राचार्य अजीत प्रसाद महापात्रा, प्रसिध्द व्यवसायी अमरचंद बरडिया, जानी मानी कवयित्री पुष्पा सिंघी, सीमा अग्रवाल, छात्रा गीता बेहरा, गोलप बेहरा, मनोरमा पात्रा, शुभाशिष साहु, कान्हुचरण पात्रा, सुजित कुमार दास, छात्र अनन्तमय महावुंâड, हिंदी शिक्षक सुधांशु शेखर साहु, डॉ. चिरंजीलु साहु, मनोज राऊत, भालचंद्र सिंघी, डॉ़ अमूल्य रतू महांति, छात्र विष्णु प्रसाद, दधिबावन पंडा, योगेश्वर मेहर के साथ भारत सरकार की कम्पनी ‘नालको’ में कार्यरत राजभाषा अधिकारी हरिराम पंसारी ने प्रोजेक्टर पर अपने द्वारा किए गए अभूतपूर्व हिंदी के कार्यों को दिखाया, श्री पंसारी ने कहा कि ‘हिंदी’ में वो क्षमता है कि वो विश्व की वाणी बन सकती है। हरिराम जी की अथक मेहनत आधुनिक यंत्रों में हिंदी का प्रयोग, अनुवाद, लेखन, कई-कई प्रकरण को देख बिजय कुमार जी ने निवेदन किया कि पंसारी साहेब आपके कार्यों को अब हम पूरे विश्व में पहुंचायेंगे ताकि हिंदी को हर कोई ग्राह्ल करे और रोजगार की भाषा भी बनाई जाये।

बिजय कुमार जैन ने ‘हिंदी’ बने राष्ट्र भाषा अभियान के लिए हो रहे कार्यों को सभासद को अवगत कराते हुए कहा कि आप सभी ३० जनवरी २०१७ को महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथी पर दिल्ली राजघाट समाधीस्थल पर उपस्थित हो कर प्रण लें कि अब महात्मा गांधी के अधूरे सपने को  हम सब मिलक पूरा करेंगे क्योंकि महात्मा गांधी जी के दो ही सपने थे ‘एक आजादी-दूसरी राष्ट्रभाषा’ आजादी तो हमें सन १५ अगस्त १९४७ को प्राप्त हो गई पर ‘राष्ट्रभाषा’ बापू के भारत को आज तक प्राप्त नहीं हो पाई, हम राष्ट्रभाषा प्राप्त करके ही रहेंगे इसलिए उड़ीसा से भारी संख्या में राजघाट पहुँचें।


सभी महानुभावों ने बिजय कुमार जी के आह्वान ‘हिंदी बनें राष्ट्र भाषा’ को सराहा ही नहीं कदम से कदम मिलाकर चलने का वायदा भी किया, विशेषकर समाज सेवी आशीष मिश्रा ने कहा कि अब मेरा जीवन केवल हिंदी के लिए न्यौछावर रहेगा, ऐसा विश्वास दिलाता हूँ।


मंच का सफल संचालन प्रसिध्द समाजसेवी किशन खंडेलवाल ने किया। हिंदी राष्ट्रभाषा बनें कार्यक्रम की शुरूआत तेरापंथाचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी समूक प्रभा जी द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण के साथ आर्शीवचन हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने में आपसब आगे बढ़ें एक दिन पूरा भारत आपके साथ होगा बिजय कुमार जी... 
-मैं भा हूँ

Friday, 16 December 2016

सवाल हिंदी सहित ‘भारतीय-भाषाओं’ का है - हिंदी कल्याण न्यास

संविधान परिषद की १२ सितम्बर १९४९ को अपराह्न में भाषा के प्रश्न पर विचार किया गया। अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्रप्रसाद ने स्मरणीय शब्दों में कहा,-“हम यह नहीं भूले कि भाषा के प्रश्न पर कुछ भी निर्णय ले लिया जाए, समूचे देश को उसे मानना पड़ेगा। सारे संविधान में शायद ऐसा दूसरा कोई प्रावधान न होगा कि जिसे प्रति दिन, प्रति प्रहर, प्रति पल हमें व्यवहार में क्रियान्वित करना होगा। इसलिए आपको कहूँगा कि केवल बहस बाज़ी ले जाने से बात नहीं बनेगी।“

संविधान के भाग १७ (राजभाषा) अध्याय–१ में अनुच्छेद ३४३ के
अनुसार “संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी।” इसी

अनुच्छेद के खण्ड 
(२) में कहा गया है कि संविधान के प्रारंभ से पंद्रह वर्ष

की कालावधि तक संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए यथापूर्व अँग्रेजी

भाषा प्रयोग की जाती रहेगी। खण्ड 
(३)के अंतर्गत संसद को अधिकार दिया

गया कि पंद्रह साल की अवधि के बादभी विधि द्वारा अँग्रेजी भाषा का

प्रयोग ऐसे प्रयोजनों के लिए उपबंधित कर सके कि जो उस विधि में

उल्लिखित हो।अब स्पष्ट हैं कि अँग्रेजी देश की दूसरी सह भाषा ही

नहीं
, संघ की राजभाषा बना दी गई है और हिंदी संवैधानिक मान्यता प्राप्त

मात्र भाषा व्यवहार में है। देश में एक नहीं दो राजभाषाएँ हैं।
अंग्रेजी वास्तव में दूसरी सह भाषा हो कर भी सत्ता के सभी केंद्रों पर राज कर रही है। दूसरी ओर हिंदी प्रथम संवैधानिक राजभाषा के पद पर होते हुए भी मात्र काग़ज़ पर है। अँग्रेजी के अनुवाद की भाषा है। दुनिया में ऐसी सोचनीय स्थिति किसी भाषा की नहीं होगी। देश की भाषा अपने पद से अधिकार से वंचित है। विदेशी भाषा का प्रभुत्व देश की सत्ता पर, राजकाज पर, शिक्षा, न्याय, मीडिया, व्यापार, उद्योग,उच्च वर्ग जो मुश्किल से चार प्रतिशत है, व्यवहार में है।

दिसम्बर १९६७ में भारतीय संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित इस संकल्प को जानना प्रासंगिक होगा :- “जब कि संविधान के अनुच्छेद ३४३ के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी रहेगी। और उसके अनुच्छेद ३५१ के अनुसार हिंदी भाषा की प्रसार वृद्धि करना और उसका विकास करना ताकि वह भारत की सामाजिक संस्कृति के सब तत्वों की अभिव्यक्ति का माध्यम हो सके, संघ का कर्त्तव्य है, यह सभा संकल्प करती है कि हिंदी के प्रसार एवं विकास की गति बढ़ाने के हेतु तथा संघ के विभिन्न राजकीय प्रयोजनों के लिए उत्तरोत्तर इसके प्रयोग के हेतु भारत सरकार द्वारा एक अधिक गहन एवं व्यापक कार्यक्रम तैयार किया जायगा और उसे कार्यान्वित किया जाएगा।” इस प्रस्ताव की जानकारी देश को कार्यपालिका,व्यवस्थापिका, न्यायपालिका और देश के जन–जन तक पहुँचाने से बहुत से भ्रम और और विसंगतियाँ दूर होने में सहायता मिलेगी।


दूसरी महत्त्व की जानकारी यह है:-कांग्रेस दल की कार्यसमिति का २ जून १९६५ का भाषा प्रस्ताव हमारे राष्ट्रीय जीवन का बहुत ही ख़तरनाक मोड़ सिद्ध हुआ है। यह राष्ट्रीय राजनैतिक विचारशक्ति के पक्षाघात की परिणति रहा है। इसके कारण हिंदी का निरंतर वध होता गया है। कांग्रेस कार्यसमिति के प्रस्ताव से हिंदी बनाम क्षेत्रीय भाषाओं के बीच विवाद पैदा हो गया। इस प्रस्ताव के अनुसार अँग्रेजी का प्रयोग तब तक चलता रहेगा कि जब तक समग्र अहिन्दी राज्य और संसद की दोनों सभाएं अँग्रेजी का प्रयोग बंद करने के लिए प्रस्ताव पारित न कर दें। यदि एक भी अहिन्दी राज्य अँग्रेजी चलाना चाहेगा, तो अँग्रेजी का प्रयोग बंद नहीं किया जा सकेगा। यह प्रस्ताव अँग्रेजी को स्थायी तौर पर भारतीय राष्ट्र की मुख्य भाषा के रूप में स्वीकार करने के लिए एक शुरुआत थी। २ फरवरी १८६५ के दिन लॉर्ड मैकाले ने ब्रिटिश संसद में दिए गए अपने भाषण में जो कहा था, वह बताता है कि स्वाधीनता के सत्तर वर्ष हो जाने पर भी अपनी भाषाओं और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्र में हमारी मानसिकता अब भी अँग्रेजी और अँग्रेजियत से मुक्त से मुक्त नहीं है। राष्ट्र स्वाधीन है, परंतु राष्ट्र की अपनी राष्ट्र भाषा तक नहीं है। शिक्षा, न्याय, प्रशासन और जीवन के हर क्षेत्र में अँग्रेजी भाषा का प्रभुत्व निरंतर बढ़ता ही जा रहा है।

मैकाले ने यह कहा था:- मैंने पूरे भारत कोने–कोने में भ्रमण कर ऐसा एक भी व्यक्ति नहीं देखा जो या तो भिखारी हो याचोर हो। इस देश में मैंने ऐसी समृद्धता, शिष्टता लऔर लोगों में इतनी अधिक क्षमता देखी है कि मैं यहसोच भी नहीं सकता कि हम इस देश वपर तब तक राज कर पायेंगे, जब तक कि हम इस देश की रीड़ कीहड्डी को ही न तोड़ दें, जो कि इस देश के अध्यात्म और संस्कृति निहित है। अत: मेरा यह प्रस्ताव है कि हमउनकी पुरानी तथा प्राचीन शिक्षा प्रंणाली को बदल दें।यदि ये भारतीय सोचने लगे कि विदेशी और अँग्रेजी ही श्रेष्ठ है और हमारी संस्कृति से उच्चतर है तो वे अपना आत्म सम्मान, अपनी पहचान तथा अपनी संस्कृति को ही खो देंगे और तब वे वह बन जावेंगे जो हम उन्हें वास्तविकता में बनाना चाहते हैं। सही अर्थ में एक ग़ुलाम देश।“। अब हमें यह सत्य स्वीकार करना है कि हमने अँग्रेजी को ही माध्यम माना लेकिन समझा नहीं कि माध्यम ही संदेश होता है। अँग्रेजी से चिपके रहे और अब अँग्रेजी भाषी देशों के अंध भक्त हैं। फ्राँस और जर्मनी पश्चिमी होते हुए भी अँग्रेजी से विज्ञान नहीं सीखते। पूर्व का जापान, जापानी में ही विज्ञान की पढ़ाई करता है। रूस भी विज्ञान की पढ़ाई अपनी भाषा रसियन के के माध्यम से करता है। परंतु हमारी धारणा है कि विज्ञान और तकनीक को अँग्रेजी में ही सीखा और विकसित किया जा सकता है, भारत की किसी भी भाषा में नहीं सीखा जा सकता है। हमें समझने ही नहीं दिया गया कि भाषा सिर्फ माध्यम नहीं है, वह हमारी जीवन पद्धति भी है और उसे अभिव्यक्त करने का साधन भी है। वह हमारी संस्कृति और सभ्यता का सार है। उसे त्याग कर हम कोई भी मौलिक काम कभी भी नहीं कर सकते हैं। अन्य भाषाऐं सीख कर उनमें कुशल कारीगर तो हो सकते हैं किंतु उनसे मौलिक सृजन नहीं कर सकते हैं। मौलिकता और सृजन का सीधा संबंध हमारी जीवन पद्धति को अपने वास्तविक रूप में पूरी तरह से खुल कर अभिव्यक्त करने से है। यह अभिव्यक्ति सिर्फ अपनी भाषा में ही कर सकते हैं।

उन्नीसवीं–बीसवीं सदी में रूस और जापान विज्ञान में ब्रिटेन और अमेरिका से आगे नहीं थे। आज उपभोक्ता वस्तुओं और तकनीक में जापान इन सबसे आगे है। सामरिक विज्ञान और अंतरिक्ष की खोज में रूस किसी से कम नहीं है। दोनों देशों में विज्ञान और तकनीक में अपनी जीवन पद्धतियों को नहीं बदला। इन देशों ने सार्वभौम विज्ञान को अपनी भाषाओं में सीखा और तकनीक को अपने देश की भाषाओं की आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया। लेकिन हमने अपनी मान्यता बना रखी है कि विज्ञान और आधुनिकता अँग्रेजी भाषा से सीखी और लायी जा सकती है। अंग्रेजी भाषा में साहित्य रचने वाले भारतीयों के लेखन में मौलिकता का अभाव होता है। इस कारण वे अँग्रेजी साहित्य में सही जगह नहीं पा रहे हैं। यही हालत अँग्रेजी से डॉक्टर, इंजीनियर या तकनीक सीखने वालों की है। अँग्रेजी हमें किसी क्षेत्र में आगे नही बढ़ने देगी। हम उसके अंध बन कर ही रह सकते हैं। असली सवाल हिंदी या भारतीय भाषाओं का है ही नहीं, अपितु ‘भारत‘ का अपने साक्षात्कार के माध्यम से ‘भारत‘ होने का है। ‘इण्डिया‘ से मुक्त होना होगा। जब तक हम अँग्रेजी से अपनी समस्याओं के ताले खोलने की कोशिश करेंगे, तब तक हम विषमता,भेदभाव, ग़रीबी, बेरोज़गारी और हर व्यक्ति को सच्ची स्वाधीनता दे नहीं सकेंगे और नही सच्चे लोकतंत्र की स्थापना कर सकेंगे। भारत को बांग्ला, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, उड़िया, असमिया, तमिल,हिंदी, तेलुगु और गुजराती आदि भाषाओं से ही समझा जा सकता है और उसकी समस्याओं को सुलझाया जा सकता है।

सिर्फ हिंदी भाषा पर जोर देने से हमारी हालत वही रहेगी जो अँग्रेजी ने कर रखी है। ‘भारत‘ के भविष्य का निर्माण हिंदी सहित भारतीय भाषाओं को अपना कर ही किया जा सकता है। हमें पता लगाना होगा कि भारत की भाषाओं में कहाँ–कहाँ पर कितने युवाओं ने इंजीनियर, वैज्ञानिक, तकनीक के लिए संघर्ष किया है। अँग्रेजी भाषा से मुक्ति के लिए अपनी भाषाओं को अंगीकार किया है। इनका यशोगान हिंदी वालों को अवश्य करना चाहिए। हमारा लक्ष्य अँग्रेजी भाषा की अनिवार्यता के ख़िलाफ़ भारतीय भाषाओं को सम्मान देने का होना चाहिए। ‘इण्डिया‘ को उसकी संस्कृति को हटा कर ‘भारत‘ को लौटाने का होना चाहिए। यह उद्घोषणा संत शिरोमणि विद्यासागर आचार्य की है।

हमें समझना होगा कि भारत की नियति और साक्षात्कार भारत और उसकी भाषाओं से ही समझी और देखी जा सकती है। भारत की प्रतिभाएँ अविष्कार, अनुसंधान और मौलिकता के क्षेत्र में चमत्कार कर सकती है। नोबल पुरस्कार की क़तार हमारी भाषाओं के दम पर लग सकती है। दुनिया के विश्वविद्यालयों में हमारी भाषाओं के आधार पर गुणवत्ता की शिक्षा से हम अग्रणी पंक्ति में पहुंच सकते हैं। लॉर्ड मैकाले ने भारत भ्रमण कर के जो ब्रिटिश संसद में सोने की चिड़ियाँ कहा था, वह पहचान वापस आ सकती है।

‘हिंदी दिवस‘ को अब सिर्फ हिंदी भाषा का सरकारी दिवस न मनाते हुए अब “भारतीय भाषा दिवस”मनाना सार्थक होगा।

श्री निर्मलकुमार पाटोदी,

विद्या–निलय, ४५, शांति निकेतन, (बॉम्बे हॉस्पीटल के पीछे),
इन्दौर–४५२०१० मध्य प्रदेश
सम्पर्क : ०७८६९९१७०७० मेल: nirmal.patodi@gmail.com

Thursday, 8 December 2016

Tuesday, 6 December 2016

हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा है, और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है

भारत देश में अनेक राज्य हैं और उन सभी राज्यों की भी अपनी अलग-अलग भाषाएं हैं, इस प्रकार भारत क बहुभाषी राष्ट्र  है लेकिन उसकी अपनी एक राष्ट्रभाषा है जो कि "हिन्दी" है। 14 सितंबर 1949 को हिन्दी भाषा भारत की राष्ट्रभाषा घोषित की गयी। 26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान बना। हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। यह माना गया था कि धीरे-धीरे हिन्दी अंग्रेजी का स्थान ले लेगी।

हिन्दी और इसकी बोलियाँ उत्तर एवं मध्य भारत के विविध प्रांतों में बोली जाती हैं। भारत और विदेश में १०० करोड़ से अधिक लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की अधिकतर और नेपाल में कुछ लोग हिन्दी बोलती हैं।


हिन्दी राष्ट्रभाषा, राजभाषा, सम्पर्क भाषा, जनभाषा के सोपानों को पार कर विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है, भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्व स्तर पर अन्तरराष्ट्रीय महत्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। हिन्दी भाषा का अध्ययन विश्व के कई विश्वविद्यालयों में किया जाता है।

यद्यपि हमारी राज भाषा हिन्दी है, फिर भी हम वार्तालाप करते समय अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करते हैं, भले ही वह अशुद्ध अंग्रेजी हो, हम सरकारी कार्यालय या जहां भी कार्य करते हैं, हमें हिन्दी में ही कार्य करना चाहिए। हम सभी को मिलकर इस मानसिकता का परित्याग करना चाहिए और हिन्दी के प्रयोग करने में गर्व अनुभव करना चाहिए।

Monday, 28 November 2016

बिजय कुमार जैन संघर्षशील है, वह जरुर ‘हिन्दी’ को सम्मान दिलायेगा - नंदकिशोर नौटियाल : वरिष्ठ पत्रकार व प्रख्यात चिंतक

 नंदकिशोर नौटियाल, (वरिष्ठ पत्रकार व प्रख्यात समाज सेवी व चिंतक) वैश्विक हिन्दी सम्मेलन के संस्थापक एम.एल. गुप्ता, मुंबई अग्रवाल समाज के ट्रस्टी व आपणों राजस्थान के सहयोगी 

कानबिहारी अग्रवाल व जिनागम (समस्त जैन समाज की विख्यात पत्रिका) मेरा राजस्थान (राजस्थान भूमि की ऐतिहासिक व राजस्थानी के लिए प्रयत्नशील) व मैं भारत हूँ (राजनैतिक क्षेत्र की राष्ट्रीय पत्रिका) व हिन्दी वेलपेâयर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष बिजय कुमार जैन के साथ चर्चा गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि ‘राष्ट्रभाषा-यात्रा’ का आयोजन १० जनवरी २०१७ विश्व हिंदी दिवस  पर जरुर किया जाना चाहिए, जिसमें देश के सभी प्रांतो के भाषा प्रेमी की उपस्थिति हो, साथ ही देश की सभी भाषाई संस्था (निजी व सरकारी) के सहयोग से ‘भारतीय भाषा अपनाओ अभियान’ को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए।


वयोवृद्ध नंदकिशोर नौटियाल ने कहा कि मैं बिजयजी को वर्षांे से जानता हूँ वे संघर्षशील व्यक्तित्व हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि उनके द्वारा ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का सम्मान जरुर प्राप्त होगा। 

वैश्विक हिंदी सम्मेलन के संस्थापक एम.एल. गुप्ता ने कहा कि मैं विगत ३० सालों से हिंदी को राष्ट्रभाषा सम्मान दिलाने के लिए प्रयास कर रहा हूँ, अब मुझे जुनूनी व्यक्तिव बिजयजी का साथ मिला है, मेरा जीवन अब ‘हिंदी को राष्ट्रभाषा’ दिलाने के लिए समर्मित रहेगा। 

अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाज सेवी कानबिहारी अग्रवाल ने कहा कि मैं बिजयजी के सामाजिक कार्यों के साथ वर्षों से जुड़ा हूँ, उनके मार्ग दर्शन में आयोजित विराट ‘आपणो राजस्थान’ कार्यक्रम में मैंने भी अपनी सेवायें दी हैं और ‘हिंदी को मिले राष्ट्रभाषा का सम्मान’ राष्ट्रीय अभियान में कदम-दर-कदम साथ रहूँगा साथ ही सारे भारतीय समाज को जोड़ने में सफल प्रयास करूंगा। 

अनंतोगत्वा यह निर्णय लिया गया कि ‘हिंदी’ को संवैधानिक दर्जा दिलाने के प्रबलतम प्रयास के साथ सभी भारतीय भाषाओं को सम्मान मिले, प्रयास के लिए जन - जागरण अभियान में सभी राजनैतिक नेताओं, अभिनेताओं व भारतीय समाज सेवी के साथ हिंदी सेवियों को जोड़ने का प्रयास युद्धस्तर पर किया जायेगा। 


मीडिया को आगे आकर हिंदी को सम्मान दिलवाना चाहिए – कुमार केतकर, अध्यक्ष, प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया - मुम्बई

कहते हैं जब कभी कोई 'संवाद' मीडिया अपने स्तर पर उठा लेती है, तो वो कार्य सम्पूर्ण रूप से परिपूर्ण होता है | ‘हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट’ द्वारा आयोजित मुम्बई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष कुमार केतकर ने कहा कि 'हिंदी' को संवैधानिक राष्ट्रभाषा का दर्ज़ा तो वर्षों पहले ही मिल जाना चाहिए था परंतु विभिन्न कारणों से नहीं मिल पाया, कोई बात नहीं, अब बिजय कुमार जी जैन जब इस राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे को उठाया है और भारी संख्या में आप सभी पत्रकार - संवाददाता (प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक) की यहाँ उपस्थिति देखकर विश्वास हो गया है कि 'हिंदी' भाषा को अब 'राष्ट्रभाषा' का संवैधानिक दर्ज़ा प्राप्त होकर रहेगा, ऐसा मुझे विश्वास है |



हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष बिजय कुमार जैन ने सवाल पुछते हुए कहा कि जिस देश की राष्ट्रभाषा नहीं, उसी भाषा में गाया जाने वाला राष्ट्रगीत / राष्ट्रगान 'जन-गण-मन / वन्दे मातरम' कैसे हो सकता है? उन्होंने सभी पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का सम्मान दिलवाना चाहिए, पूरे हिंदुस्तान की अब एक ही आवाज बने कि 'हिंदी' ही हमारी राष्ट्रभाषा है और रहेगी, हिंदी को संवैधानिक दर्ज़ा मिलकर रहेगा |

 जय भारत जय हिंदी

Sunday, 27 November 2016

Domain Email Name in Hindi Devanagari भारतीय भाषा में ई-मेल आयडी और डोमेन कैसे बनाए ?

आम तौर पर हम लोग gmail.com, yahoo.com, rediffmail.comand msn.com जैसे डोमेन पर जाकर अग्रेजी में अपनी ईमेल बनाते हैं। मोबाइल पर भी इसी तरह की ईमेल का प्रयोग करते हैं। भारत में यदि पूर्णतः हिंदी देवनागरी में ईमेल हम चाहते हैं तो यह मिल नहीं पाती है। लेकिन .भारत के आने से अब हिंदी में मुफ्त ईमेल प्राप्त करने का अवसर मिल गया है। यदि आप अपने नाम की ईमेल प्राप्त करना चाहते हैं तो यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें और अपनी ईमेल हिंदी में बना लें। अभी आरंभ ही हुआ है इसलिए आपको अपनेनाम की मुफ्त ईमेल मिल जाएगी। आप इस माध्यम से अमितमेड़तिया@डाटामेल.भारत या राधाकृष्णशर्मा@डाटामेल.भारत या रिछपालसिंह@डाटामेल.भारत बना सकते हैं। 
हिंदी में मुफ्त ईमेल के लिए यहाँ क्लिक करें। 


Free Hindi Email CLICK HERE जो लोग मुफ्त डोमेन हिंदी में जैसे अमितमेड़तिया.भारत या राधाकृष्णशर्मा.भारत या रिछपालसिंह.भारत चाहते हैं तथा मुफ्त डोमेन से अपनी साईट या ब्लॉग मुफ्त में होस्ट करना चाहते हैं उनके लिए साइट लिंक नीचे दी जा रही है। उपरोक्त उदाहरण में .भारत डोमेन दिए गए हैं यह .com .org .in .co.in की तरह ही हिंदी में बनाया गया डोमेन एक्सटेंशन है।


FREE HINDI DOMAIN
हिंदी मुफ्त डोमेन .भारत पंजीकृत कराएं तथा इस डोमेन पर मुफ्त साइट 5 मिनट में बनाएं, यहाँ क्लिक करें
डोमेन रजिस्टर करने से लेकर मुफ्त ब्लॉग गूगल पर बनाने तथा उसे अपने मुफ्त .भारत डोमेन के साथ जोड़ने के लिए पूरी विधि ऊपर दिए गए लिंक में दी गई है। संपूर्ण प्रक्रिया को चित्रों सहित हिंदी में समझाया गया है जिससे आप 5 मिनट में अपना हिंदी डोमेन लेकर तुरंत अपनी साइट आरंभ कर सकते हैं।


राहुल खटे स्वयं अहिंदीभाषी होते हुए भी हिंदी के लिए तकनीकी वैज्ञानिक शोध तथा संबंधित साहित्य का अध्ययन व प्रचार करते हैं तथा उन्होंने अपना ब्लॉग हिंदी में तैयार कर लिया है इसे भी देखें तथा उनसे भी संपर्क कर हिंदी में कार्य करने के लिए सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। 

हिंदी देवनागरी के लिए यदि आपने भी कोई अभिनव कार्य किया है तो ऊपर दाएं भाग मे हरे रंग का संपर्क संदेश करने का माध्यम है। आप भी संपर्क करें तथा हिंदी को राजभाषा से आगे राष्ट्रभाषा बनाने के इस यज्ञ में सहयोग करें। पारस्परिक सहयोग मैत्री सहभागिता से हिंदी को आगे बढ़ाने से ही यह कार्य होगा। 
हिंदी ब्लॉग राहुल खटे


किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें
निवेदक
बिजय कुमार जैन : 9322307908
संस्थापक

Saturday, 26 November 2016

मीरा भायंदर मनपा मुख्यालय में हिंदी वेल्फेयर ट्रस्ट के तरफ से आयोजित “हिंदी को मिले राष्ट्रभाषा का सम्मान ” कार्यक्रम सम्प्पन

महाराष्ट्र ठाणे जिला अंतर्गत 10 सितम्बर 2016 को मिरा भायंदर महानगर पालिका मुख्यालय के पत्रकार कक्ष में ” हिंदी को मिले राष्ट्रभाषा का सम्मान” विषय पर  पत्रकारों की एक  परिचर्चा रखी गयी, जिसका उद्देश्य सम्पूर्ण पत्रकार जगत को एकत्रित कर  पत्रकारिता के माध्यम से हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बनाने के अभियान को भारत देश के हर राज्य ,हर शहर , हर गांव, हर घर के जनता तक पहुंचाने का आवाहन करना था। इस परिचर्चा में मिरा भायंदर के तथा वसई- विरार के  अनेकों पत्रकार सम्मिलित हुए।



मैं भारत हूँ, जिनागम तथा मेरा राजस्थान के संपादक एवं हिंदी वेल्फेयर ट्रस्ट के संपादक श्री विजय कुमार जैन ने  मिरा-भायंदर पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री राजुकाले द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की।

विजय जी ने पत्रकारों के समक्ष देश में हिंदी की जरुरत, महत्त्व और सम्मान की चर्चा के साथ ही ये भी कहा कि हर प्रान्त की अपनी भाषा उस प्रान्त की अस्मिता होती है, किन्तु जब पूरे देश की बात की जाये,एवं हिंदुस्तान की बात की जाये तो हिंदुस्तान की राष्ट्रभाषा   का दर्जा का अधिकार सिर्फ हिंदी को ही मिले, श्री राजू काले ने भी पत्रकारों को बताया की बेशक देश में मराठी, गुजराती, बंगाली, तमिल , अंग्रेजी आदि तरह के तमाम  भाषायें लोगों द्वारा उनकी सहूलियत से बोली जाये , लेकिन हिंदी को विशेष तौर पर भारत में राष्ट्रभाषा का सम्मान व् मान्यता अवश्य  मिलना चाहिये। क्योकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद के अनुसार वास्तविक तौर पर हिंदी ही भारत संघ की राष्ट्रभाषा के रूप में मूल अधिकारी है ।



इस परिचर्चा  के आयोजक 
पुलिस पब्लिक प्रेस राष्ट्रीय पत्रिका की सीनियर रिपोर्टर और हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट की सदस्या श्रीमती सीमा पारीक  ने इस परिचर्चा के आयोजन में उपस्थित समस्त पत्रकारों का विशेष आभार एवम् हार्दिक अभिनदंन व्यक्त करते हुवे कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी के सम्मान का ये अभियान किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पुरे राष्ट्र का अभियान है , हिन्दुस्तान के हर नागरिक  का अभियान है इसके लिए भारत के  सम्पूर्ण पत्रकार जगत को हिंदी वेल्फेयर ट्रस्ट के संस्थापक मा.विजय जी के साथ मिलकर देश में हिंदी को राष्ट्रभाषा की मान्यता व सम्मान दिलाने के लिए जन जागरूकता लानी नितांत आवश्यक है, क्योकि आज देश को आजाद हुवे पुरे 70 साल हो गए किन्तु भारत देश का हिंदी  राष्ट्र भाषा अभी तक घोषित नहीं हो पाया , जिसकी वजह से आम जनमानस को भारत के ही विभिन्न राज्यों व् प्रादेशिक राज्यों में भिन्न भिन्न  प्रकार  के राज्यों में किसी भी प्रकार के विजनेश ,व्यापार, तथा किसी भी प्रकार के आदान ,प्रदान ,व्यव्हार हेतु लोगो को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ,जिसे ध्यान में रखते हुवे विजय जैन एवम् सीमा पारीक ने कहा की  समूर्ण भारतीय नागरिकों जाग्रित करने माध्यम सिर्फ मिडिया ,पत्रकारिता जगत से जुड़े पत्रकारों के योगदान से ही संभव है.


कार्यक्रम में मैं भारत हूँ, की कार्यकारिणी संपादिका श्रीमती अनुपमा शर्मा एवं  कल्पना शर्मा ,के अतिरिक्त मीरा भायंदर के विभिन्न पत्रकारों के साथ साथ मुम्बई मास टाइम्स के संपादक ,लक्ष्यधारी के संपादक,तथा क्राइम स्टॉप के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार , क्राइम रिपोर्ट वेलफेयर अशोसिएसन्  टीम प्रातःकाल संवाददाता शतिष पटेलऔर राष्ट्रिय हिंदी  साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक एवं उत्तर प्रदेश की जनता द्वारा मनोनित “संयुक्त समाज दल “के  जनता द्वारा निवार्चित राष्ट्रिय अध्यक्ष एम के मौर्य अपने प्रमुख कार्यकर्ता विमलेश दुबे के साथ कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराये ।जहाँ हिंदी वेल्फेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष


विजय जी ने इस अभियान को तीव्रता से अपने अपने समाचार
पत्रों के माध्यम से देश के कोने कोने में जनजागृति लाने के लिएजनहित में हिंदी राष्ट्रभाषा को  केंद्र सरकार एवं सुप्रीम कोर्ट से मान्यता व् सम्मान दिलाने हेतु सम्पूर्ण देशवासियों को एकजुट आवाज उठाने की मन किया ।तथा 14 सितम्बर 2016 को मुम्बई मराठी पत्रकार संघ  कक्ष  में 3 बजे होने वाली परिचर्चा तथा 16 सितम्बर 2016 को लखनऊ में होने वाली परिचर्चा और दिल्ली में होने वाली परिचर्चाओ के सन्दर्भ में अवगत कराटे हुवे उपिस्थित पत्रकारों को धन्यवाद देते हुवे  हिंदी को मिले राष्ट्रभाषा का सम्मान। यही है सभी पत्रकार एवं देशवासियों का अभीयान । 
परिचर्चा का समापन ककरत हुव उपस्थित समस्त सज्जनो व् 

निवेदक
बिजय कुमार जैन : 9322307908
सम्पादक
मैं भारत हूँ
संस्थापक
हिंदी कल्याण न्यास

Tuesday, 15 November 2016

सरलता और शीघ्र सीखी जाने योग्य भाषाओँ में हिंदी सर्वोपरि है | -लोकमान्य तिलक


न्यायाधीशों की आधिकारिक भाषा नहीं बनेगी हिंदी

केंद्र सरकार ने हिंदी को सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के कामकाज की आधिकारिक भाषा बनाए जाने से इनकार किया है। सरकार ने कल शीर्ष अदालत के समक्ष दायर अपने हलफनामे में कहा है कि किसी भी भाषा को न्यायाधीशों पर थोपा नहीं जा सकता। हिंदी को इन न्यायालयों में कामकाज की आधिकारिक भाषा बनाने में केंद्र सरकार को सख्त विरोध का सामना करना पड़ा है। सरकार ने 18वें विधि आयोग की सिफारिशें मान ली हैं, जिसमें कहा गया है कि हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाना सार्थक नहीं है। जजों को अपना निर्णय अपनी पसंद की भाषा में सुनाने का अधिकार होना चाहिए। हर एक नागरिक और हर एक अदालत को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय जानने-समझने का अधिकार है और यह स्वीकार करना होगा कि अंग्रेजी ही अभी फिलहाल ऐसी भाषा है, जिससे यह काम हो सकता है। हलफनामे में यह भी कहा गया है कि यदि हिंदी को जबरन थोपा गया तो न्यायिक प्रशासन के साथ-साथ न्यायाधीशों की क्वालिटी और उनके निर्णयों पर भी बहुत बुरा असर पड़ेगा। दोनों पक्षों के वाद-विवाद, कानून की किताबें और केस स्टडी लगभग सभी अंग्रेजी में होते हैं। ऐसे में जजों के लिए अंग्रेजी बस संप्रेषण का काम नहीं कर रही होती, बल्कि यह उनके निर्णय का एक हिस्सा होती है।


Monday, 14 November 2016

हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से सभी को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं - बिजय कुमार जैन

सभी को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया संपर्क कर सकतें है, २४ घंटे ३६५ दिन
निवेदक
बिजय कुमार जैन : 9322307908
संस्थापक

कृपया हमारे सोशल साइट्स पर विजिट करें और हिंदी के बारे में जानकारी लें


Friday, 28 October 2016

सभी को दीपावली पर्व पर बहुत बहुत शुभकामनाएँ - बिजय कुमार जैन - हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट

ये दिवाली आपके जीवन, में खुशियों की बरसात
लाए, धन और शौहरत की बौछार करे,
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
बिजय कुमार जैन (bijay jain ) : 9322307908

सम्पादक
मैं भारत हूँ ( Main Bharat Hun )


Thursday, 27 October 2016

हिन्दी को मिले राष्ट्र भाषा का संवैधानिक दर्ज़ा - बिजय कुमार जैन संस्थापक हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट


बिजय कुमार जैन (bijay jain ) : 9322307908

सम्पादक
मैं भारत हूँ ( Main Bharat Hun )


किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया संपर्क कर सकतें है, २४ घंटे ३६५ दिन
निवेदक
बिजय कुमार जैन : 9322307908
संस्थापक

कृपया हमारे सोशल साइट्स पर विजिट करें और हिंदी के बारे में जानकारी लें

Tuesday, 25 October 2016

सभी प्रांतिय भाषाओं की समृद्धि के लिए कार्य करो – दिगम्बराचार्य विध्यसागर जी

भोपाल : 20 अक्टूबर, समय संध्या के छ: बजे, दिगम्बराचार्य विध्यसागर जी की भक्ति पूजा संपन्न होते ही गुरुवर ने भोपाल समाज के कुछ प्रमुखों व हिंदी के प्रथम हस्ताक्षर डॉ. वेद प्रताप वैदिक के साथ मुझे कहा कि ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का सम्मान दिलाने के लिए संकल्प लो और यह कार्य जल्द से जल्द होना चाहिए | डॉ. वैदिक ने कहा कि गुरूजी अब यह कार्य हो जाएगा कारण यह है कि अब जुनूनी व्यक्तित्व के धनी पत्रकार व संपादक बिजय जी ने यह बीड़ा उठा लिया है | हिंदी भवन, भोपाल में ही भारी संख्या में उपस्थित पत्रकार, साहित्यकारों की बिजय जी ने सभा बुलाई थी और सभी ने प्रण भी लिया कि




हिंदी को मिलेगा राष्ट्रभाषा का सम्मान
और
अब ये बन जायेगा सभी भारतवासियों का अभियान


गुरुदेव विद्यासागर जी ने कहा कि आप लोगों को भारतीय संस्कृति से रमी सभी भाषाओ की समृद्धि के साथ ‘हिंदी’ के लिए कार्य करना चाहि ए, तब ही भारत को राष्ट्रभाषा के रूप में ‘हिंदी’ प्राप्त हो सकती है |


राष्ट्रभाषा हिंदी बनाने के लिए संकल्प की जरुरत है और मैंने आपके द्वारा सम्पादित ‘जिनागम’, ‘मेरा राजस्थान’ व ‘मैं भारत हूँ’ पत्रिका देखी है, बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे है आप, मैं चाहता हूँ कि ‘हिंदी’ को राष्ट्रभाषा का दर्ज़ा मिलने के लिए आप मेहनत करें, भारत के सभी धर्मों के संतों के साथ मिलकर सभी प्रांतीय भाषाओँ की संमृद्धि के के लिए भी कार्य करें, ताकि सभी राज्यों के भाषाविद का आपको सहयोग मिल सके क्योंकि सभी प्रांतिय भाषाएँ ‘हिंदी’ की बहानें हैं | बिजय कुमार जैन ने गुरुदेव विध्यसागर जी के चरणों में बैठकर प्रतिज्ञा ली कि गुरुदेव | आपके आशीर्वाद को जाया नहीं जाने दूंगा, प्रण करता हूँ कि ‘हिंदी’ को सम्मान दिलाने के साथ सभी भाषाओँ की समृद्धता के साथ सभी को ‘हिंदी’ से जुड़ाव के बाद ही इस धरती से जाऊंगा |


भोपाल से 20 अक्टूबर, 2016 कि रात्रि को ही मुंबई पहुँच गया, 21 अक्टूबर को भोपाल में स्थित हिंदी भवन व राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र जी पंत से बात कि, पंत साहब ने कहा की सम्पूर्ण भारत के सभी भाषाओँ के विद्धानों की सूचि की उपलब्धता पर मैं भी कार्य करना शुरू कर दूंगा और आपसे निवेदन कि सम्पूर्ण राज्यों के मुख्य व प्रधान कि एक सभा संयुक्त रूप से बुलाने के लिए मैं पूरी मदद करूँगा परंतु यह सभा आप अप्रैल, 2017 को बुलाओ, क्योंकि तब तक सभी राज्यों के ‘बजट’ पेश होगे और सभी मुख्य मंत्रियों को हिंदी के विषय पर कार्य करने का मौका मिलेगा और शत-प्रतिशत उपस्थिति भी होगी |


दोस्तों ! मुझे आप सबसे निवेदन है कि आप सबके पास सभी प्रांतीय भाषाओँ के विद्धानों की सूचि उपलब्ध हो तो तुरंत मेरे मेल पर भिजवायें,

Mail Id: hindiwelfaretrust@gmail.com, mailgaylordgroup@gmail.com

साथ ही मुझे मोबाइल – ९३२२३०७९०८ पर संपर्क कर मुझे जरुर बतला दे| दोस्तों ! आपका मिला थोड़ा सा सहयोग हमारे राष्ट्र भारत को पूर्ण आजादी दिलवायेगा अपनी स्वयं की भाषा ‘हिंदी’ में कार्य करना सिखलायेगा | आपके विचारों के इन्तजार में.....


जय भारत
आपका अपना
बिजय कुमार जैन
संस्थापक अध्यक्ष
Hindi Welfare Trust (हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट)


किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया संपर्क कर सकतें है, २४ घंटे ३६५ दिन
निवेदक
बिजय कुमार जैन : 9322307908
संस्थापक

कृपया हमारे सोशल साइट्स पर विजिट करें और हिंदी के बारे में जानकारी लें