Showing posts with label mumbaiseprakashit. Show all posts
Showing posts with label mumbaiseprakashit. Show all posts

Saturday, 17 December 2016

हिंदी सेवी संस्थाएँ - हिंदी कल्याण न्यास

भारत एवं विश्व की प्रमुख हिन्दी सेवी संस्थाओं की सूची –
1. अक्षरम
2. अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति, वर्जिनिया (सं॰रा॰अ॰)
3. अखिल भारतीय हिन्दी संस्था संघ, नई दिल्ली
4. अखिल भारतीय अनुवाद परिषद, अहमदाबाद
5. अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन, भोपाल एवं पटना
6. अखिल भारतीय साहित्य कला मंच, मुरादाबाद
7. अपनी भाषा, कोलकाता
8. अरुणाचल नागरी संस्थान, ईटानगर
9. असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, गुवाहाटी
10. आन्ध्र प्रदेश हिन्दी प्रचार, हैदराबाद
11. आरा नागरी प्रचारिणी सभा, आर (बिहार)
12. उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ
13. उत्तर प्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी, लखनऊ
14. ओड़िशा राष्ट्रभाषा परिषद, पुरी
15. कर्नाटक महिला हिन्दी सेवा समिति, बंगलुरू
16. कर्नाटक हिन्दी प्रचार समिति, बंगलुरू
17. कहानी लेखन महाविद्यालय, अंबाला
18. कादंबरी, जबलपुर
19. काशी नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी
20. केन्द्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान, नई दिल्ली
21. केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय, नई दिल्ली
22. केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो, नई दिल्ली
23. केन्द्रीय सचिवालय हिन्दी परिषद, नई दिल्ली
24. केन्द्रीय हिन्दी समिति
25. केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा
26. केरल हिन्दी प्रचार सभा, तिरूवनंतपुरम
27. केरल हिन्दी साहित्य अकादमी, तिरूवनंतपुरम
28. क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, राजभाषा विभाग
29. गुजरात विद्यापीठ, अहमदाबाद
30. घनश्यामदास सराफ ट्रस्ट, मुंबई
31. छत्तीसगढ़ प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन, रायपुर
32. जैमिनी अकादमी, पानीपत
33. तमिलनाड़ हिदी अकादमी, चेन्नई
34. दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा, चेन्नई
35. दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा, धाड़वाड़
36. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, राजभाषा विभाग
37. नव उन्नयन, नई दिल्ली
38. नागरी लिपि परिषद्, नई दिल्ली
39. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी सृजनपीठ, बिलासपुर
40. परिमल, इलाहाबाद
41. पुरुषोत्तमपुर हिन्दी प्रचार सभा, गंजाम, उड़ीसा
42. बंगीय हिन्दी परिषद, कोलकाता
43. बिहार राष्ट्रभाषा परिषद, पटना
44. बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन, पटना
45. भारतीय अनुवाद परिषद्, नई दिल्ली
46. भारतीय हिन्दी परिषद, प्रयाग
47. भारतीय ज्ञानपीठ, नई दिल्ली
48. भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर
49. भारतीय भाषा प्रतिष्ठापन राष्ट्रीय परिषद, मुंबई
50. मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, भोपाल
51. मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन, ग्वालियर
52. मध्य भारत हिन्‍दी साहित्य समिति, इंदौर
53. मणिपुर हिन्दी परिषद, इंफाल
54. महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा
55. महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे
56. माधवराव सप्रे संग्रहालय, भोपाल
57. मारिशस हिन्दी संस्थान, मारिशस
58. मुंबई हिन्दी विद्यापीठ, मुंबई
59. मुंबई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा, मुंबई
60. मैसूर हिन्दी प्रचार परिषद, बंगलुरू
61. मोकामा अंचल तुलसी साहित्य परिषद्, मोकामा
62. राजभाषा संघर्ष समिति, दिल्ली
63. राजभाषा विभाग
64. राजभाषा कार्यान्वयन समिति
65. राजभाषा आयोग
66. राजभाषा विधायी आयोग एवं राजभाषा खंड
67. राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर
68. राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा
69. राष्ट्रीय हिन्दी परिषद, मेरठ
70. राष्ट्रभाषा महासंघ, मुंबई
71. राष्ट्रीय अनुवाद मिशन
72. राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तिरूवनंतपुरम
73. विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर
74. विजय वर्मा मेमोरियल ट्रस्ट, मुंबई
75. विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन, नागपुर
76. विद्या विभाग, कांकरौली, मेवाड़
77. विश्व हिन्दी सम्मेलन
78. विश्व हिन्दी सचिवालय, मारिशस
79. विश्वेश्वरानंद वैदिक शोध संस्थान, होश्यारपुर
80. वीरेन्द्र केशव साहित्य परिषद, टीकमगढ़
81. वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, नई दिल्ली
82. संसदीय राजभाषा समिति, नई दिल्ली
83. साहित्य अकादमी, नई दिल्ली
84. साहित्य अकादमी, भोपाल
85. साहित्यमंडल, श्रीनाथद्वारा
86. सौराष्ट्र हिन्दी प्रचार समिति, राजकोट
87. हिन्दी प्रचारिणी सभा, मारिशस
88. हिन्दी शिक्षण योजना, राजभाषा विभाग
89. हिन्दी सोसाइटी, सिंगापुर
90. हिन्दी परिषद, नीदरलैंड
91. हिन्दी शिक्षा समिति, उड़ीसा, कटक
92. हिन्दी शिक्षा समिति, जहीराबाद
93. हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग
94. हिन्दी प्रचार–प्रसार संस्थान, जयपुर
95. हिन्दी सेवी महासंघ, इंदौर
96. हिन्दी सलाहकार समिति
97. हिन्दी संगठन, मारिशस
98. हिन्दी अकादमी, दिल्ली
99. हिन्दी प्रचारक संघ, तमिलनाडु
100. हिन्दी विद्यापीठ, देवघर
101. हिन्दुस्तानी अकादमी, इलाहाबाद
102. हिन्दुस्तानी प्रचार सभा, मुंबई
103. हिन्दी विज्ञान साहित्य परिषद, भा॰ प॰ अ॰ के॰, मुंबई
104. अंग्रेजी अनिवार्यता विरोधी समिति
105. अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति, सेलम, एनएच, (अमेरिका)
106. अक्षरम्
107. अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन
108. अखिल भारतीय साहित्य परिषद
109. अखिल भारतीय हिंदी संस्था संघ, दिल्ली
110. अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन
111. अखिल विश्व हिन्दी समिति
112. अलबर्टा हिंदी परिषद
113. उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ
114. कथा यू.के.
115. कर्नाटक महिला हिंदी सेवा समिति, बंगलुरु
116. केंद्रीय सचिवालय, हिंदी परिषद, नई दिल्ली
117. केरल हिंदी प्रचार सभा, तिरुवनंतपुरम
118. दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा
119. नागरी लिपि परिषद्
120. नागरी प्रचारिणी सभा
121. नेपाल हिन्दी साहित्य परिषद
122. परिकल्पना सम्मान
123. पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी, शिलांग
124. बम्बई हिंदी विद्यापीठ, मुंबई
125. बिहार राष्ट्रभाषा परिषद्
126. बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन
127. भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता
128. भारतीय भाषा प्रतिष्ठापन परिषद, वाशी, नवी मुंबई
129. मणिपुर हिंदी परिषद, इम्फाल
130. महाराष्ट्र राजभाषा सभा, पूना
131. महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे
132. मातृभाषा विकास परिषद
133. मानस संगम, कानपुर
134. मैसूर हिंदी प्रचार परिषद, बंगलुरु
135राष्ट्रभाषा विचार मंच, अम्बाला
136. विश्व हिंदी न्यास समिति
137. विश्व हिन्दी संस्थान
138. श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इन्दौर
139. श्री हिन्दी साहित्य समिति, भरतपुर
140. साहित्य मण्डल, नाथद्वारा
141. सृजन सम्मान
142. स्वातितिरुनाल बालराम वर्मा
143. हिंदी परिषद, नीदरलैंड्स
144. हिंदी प्रचार सभा, हैदराबाद
145. हिंदी साहित्य सभा, टोरंटो
146. हिंदी सेवी महासंघ, इंदौर
147. हिन्दी अकादमी, दिल्ली
148. हिन्दी प्रचारिणी सभा, मॉरीशस
149. हिन्दी भवन, नई दिल्ली
150. हिन्दी यूएसए
151. हिन्दी विद्यापीठ, देवघर
152. हिन्दी विद्यापीठ, हरिद्वार
153. हिन्दी शिक्षा संघ दक्षिण अफ़्रीका
154. हिन्दी संगठन
155. हिन्दी संरक्षण संघ
156. हिन्दी समाज, सिडनी
157. हिन्दी सेवा समिति
158. हिन्दुस्तानी अकादमी

Tuesday, 15 November 2016

सरलता और शीघ्र सीखी जाने योग्य भाषाओँ में हिंदी सर्वोपरि है | -लोकमान्य तिलक


न्यायाधीशों की आधिकारिक भाषा नहीं बनेगी हिंदी

केंद्र सरकार ने हिंदी को सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के कामकाज की आधिकारिक भाषा बनाए जाने से इनकार किया है। सरकार ने कल शीर्ष अदालत के समक्ष दायर अपने हलफनामे में कहा है कि किसी भी भाषा को न्यायाधीशों पर थोपा नहीं जा सकता। हिंदी को इन न्यायालयों में कामकाज की आधिकारिक भाषा बनाने में केंद्र सरकार को सख्त विरोध का सामना करना पड़ा है। सरकार ने 18वें विधि आयोग की सिफारिशें मान ली हैं, जिसमें कहा गया है कि हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाना सार्थक नहीं है। जजों को अपना निर्णय अपनी पसंद की भाषा में सुनाने का अधिकार होना चाहिए। हर एक नागरिक और हर एक अदालत को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय जानने-समझने का अधिकार है और यह स्वीकार करना होगा कि अंग्रेजी ही अभी फिलहाल ऐसी भाषा है, जिससे यह काम हो सकता है। हलफनामे में यह भी कहा गया है कि यदि हिंदी को जबरन थोपा गया तो न्यायिक प्रशासन के साथ-साथ न्यायाधीशों की क्वालिटी और उनके निर्णयों पर भी बहुत बुरा असर पड़ेगा। दोनों पक्षों के वाद-विवाद, कानून की किताबें और केस स्टडी लगभग सभी अंग्रेजी में होते हैं। ऐसे में जजों के लिए अंग्रेजी बस संप्रेषण का काम नहीं कर रही होती, बल्कि यह उनके निर्णय का एक हिस्सा होती है।


Thursday, 27 October 2016

हिन्दी को मिले राष्ट्र भाषा का संवैधानिक दर्ज़ा - बिजय कुमार जैन संस्थापक हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट


बिजय कुमार जैन (bijay jain ) : 9322307908

सम्पादक
मैं भारत हूँ ( Main Bharat Hun )


किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया संपर्क कर सकतें है, २४ घंटे ३६५ दिन
निवेदक
बिजय कुमार जैन : 9322307908
संस्थापक

कृपया हमारे सोशल साइट्स पर विजिट करें और हिंदी के बारे में जानकारी लें

Friday, 30 September 2016

एक परिचय - बिजय कुमार जैन - हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक

एक परिचय - बिजय कुमार जैन 

हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक बिजय कुमार जैन विगत 36 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता के माध्यम से देश, धर्म, समाज एवं राजनीति की सेवा में संलग्न है|

श्री जैन ने अपनी पत्रकारिता यात्रा 'ईस्ट वेस्ट अँधेरी टाइम्स' के प्रकाशन - संपादन से आरंभ की थी, वर्तमान में भी तीन पत्रिकाओं का संपादन कर रहे हैं |


१. जिनागम पत्रिका : जैन समाज के विभिन्न पंथों एवं सम्प्रदायों में एकता स्थापित करने के उददेश्य से 19 वर्ष पूर्व श्री जैन ने 'जिनागम' पत्रिका का प्रकाशन आरंभ किया, समाज के सभी वर्गों के समर्थन के साथ-साथ श्री जैन की पहल को धर्माचार्यों एवं गुरु-भगवन्तों के आशीर्वाद मिले, आज 'जिनागम' लोकप्रियता के पथ पर निरंतर अग्रसर है |


२. मेरा राजस्थान : धर्म के साथ अपनी जन्मभूमि के प्रति भी दायित्व निर्वाह की भावना से १० वर्ष पूर्व श्री जैन ने 'मेरा राजस्थान' पत्रिका का प्रकाशन आरंभ किया | इस पत्रिका के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी को वे अगवत करा रहे हैं | 

ऐतिहासिक रथयात्रा :  राजस्थानी को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करने के उददेश्य से श्री जैन ने 19 जुलाई, 2015 को मुंबई से दिल्ली तक रथयात्रा का आयोजन किया, कई दृष्टियों से यह रथयात्रा ऐतिहासिक साबित हुई |


३. मैं भारत हूँ : पने धर्म एवं प्रदेश के पश्चात श्री जैन ने भारत, भारतीयता और भारतीय संस्कृति की ओर ध्यान केंद्रित किया, अपनी भावना को आकार देने हेतु उन्होंने 6 वर्ष पूर्व 'मैं भारत हूँ' पत्रिका का शुभारंभ किया, आज यह पत्रिका राजनीति क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय है, और हिंदी बने राष्ट्रभाषा के लिए प्रयास रत कार्यों को प्रकाशित कर रही है - गेलार्ड ग्रुप  


अपने साढ़े तीन दशकों के पत्रकारीय जीवन में श्री जैन ने एक बात बड़ी तीव्रता से अनुभव की कि विदेशी दासता से मुक्त होने के 70 वर्षों बाद भी भारत की अपनी कोई संवैधानिक राष्ट्रभाषा नहीं है | श्री जैन का दृढ़ मत है कि हिंदी ही भारत की सर्वमान्य राष्ट्रभाषा होने की अधिकारिणी है और इस नाते उसे संवैधानिक रूप से राष्ट्रभाषा की मान्यता मिलनी चाहिए | स्वयं एक मीडियाकर्मी होने के नाते श्री जैन ने अनुभव किया कि यह कार्य जन-जागरण से ही संभव हो सकता है और इसके के लिए मीडिया के समस्त रूपों का सहयोग आवश्यक ही नहीं, बल्कि अनिवार्य है |


अतः वर्तमान में मीडिया के तीन महत्वपूर्ण प्रकारों प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया को जोड़ने की भावना से श्री जैन ने इस जनजागरण अभियान को सूत्रवाक्य दिया. 

"हिंदी को मिले राष्ट्रभाषा का सम्मान
यह है हम पत्रकारों का अभियान"

श्री जैन को इसके लिए मीडिया के वरिष्ठ व्यक्तित्वों से उत्साहजनक प्रतिक्रियाएँ मिल रही है, सब का मत है कि संवैधानिक मान्यता दिलाने के संकल्प पर समस्त मीडिया का एकमंच पर आना स्वागत योग्य और ऐतिहासिक घटना होगी |

गेलोर्ड ग्रुप
मुम्बई

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें

निवेदक

बिजय कुमार जैन : 9322307908

संस्थापक
हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट